भ्रष्टाचार से निपटने के लिये इंटरपोल के साथ काम करेगी आईसीसी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Apr 2019 7:20 PM

विज्ञापन

दुबई : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने बुधवार को कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में वह इंटरपोल के साथ मिलकर काम करने की इच्छुक है. आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक ईकाई के महाप्रबंधक एलेक्स मार्शल ने फ्रांस के लियोन स्थित इंटरपोल मुख्यालय की यात्रा के दौरान इस मसले पर बात की. मार्शल ने एक विज्ञप्ति में […]

विज्ञापन

दुबई : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने बुधवार को कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में वह इंटरपोल के साथ मिलकर काम करने की इच्छुक है. आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक ईकाई के महाप्रबंधक एलेक्स मार्शल ने फ्रांस के लियोन स्थित इंटरपोल मुख्यालय की यात्रा के दौरान इस मसले पर बात की.

मार्शल ने एक विज्ञप्ति में कहा , आईसीसी और इंटरपोल मिलकर काम करना चाहते हैं और पिछले सप्ताह लियोन में बैठक काफी सार्थक रही. आईसीसी के कई देशों में कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ अच्छे संबंध है, लेकिन इंटरपोल के साथ मिलकर काम करने का मतलब है कि हम उसके 194 सदस्यों के संपर्क में होंगे.

उन्होंने कहा कि इसका मकसद खिलाड़ियों को भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के बारे में जागरूक बनाना है और इंटरपोल का व्यापक नेटवर्क इसमें मददगार साबित होगा. इंटरपोल की आपराधिक नेटवर्क ईकाई के सहायक निदेशक जोस डि ग्रासिया ने कहा कि आईसीसी की मदद करना उनके लिये हर्ष का विषय है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola