....जब आइसीसी ने बनाया अप्रैल फूल ! ट्वीट कर दी जानकारी, अब एक गेंद पर आउट होंगे दो बल्लेबाज, छक्का मारने पर 12 रन
Updated at : 02 Apr 2019 6:35 AM (IST)
विज्ञापन

प्रशंसकों में दिन भर होती रही चर्चा नयी दिल्ली : आइसीसी ने सोमवार सुबह 11 बजे 46 मिनट के दौरान आठ ट्वीट किये. इस ट्वीट में क्रिकेट के नये नियम की जानकारी दी गयी. आइसीसी ने प्रशंसकों को जो बदले नियम की जानकारी दी उसके अनुसार अब एक गेंद पर आउट जहां दो बल्लेबाजों को […]
विज्ञापन
प्रशंसकों में दिन भर होती रही चर्चा
नयी दिल्ली : आइसीसी ने सोमवार सुबह 11 बजे 46 मिनट के दौरान आठ ट्वीट किये. इस ट्वीट में क्रिकेट के नये नियम की जानकारी दी गयी. आइसीसी ने प्रशंसकों को जो बदले नियम की जानकारी दी उसके अनुसार अब एक गेंद पर आउट जहां दो बल्लेबाजों को आउट होंगे,वहीं गेंद सीमा रेखा के बाहर पहुंचाने पर छह की जगह 12 रन मिलेंगे.
आइसीसी के कहना था कि टी-20 क्रिकेट की अपार लोकप्रियता का टेस्ट क्रिकेट पर नकारात्मक असर पड़ रहा है, इसकी वजह नियम बदले जा रहे हैं. टॉस का नियम भी बदल दिया गया है.
सिक्के की जगह ट्विटर पर ऑनलाइन पोल से यह तय होगा कि पहले गेंदबाजी या बल्लेबाजी कौन करेगा. क्रिकेट प्रशंसकों के बीच कुछ देर तक इस नये नियम की खूब चर्चा हुई, लेकिन बाद में पता चला कि दरअसल आइसीसी ने क्रिकेट फैन्स को अप्रैल फूल बनाने के लिए झूठे नियमों की घोषणा की.
हालांकि उसने इन नियमों के बाद अधिकारिक तौर पर अप्रैल फूल जैसी कोई बात नहीं कही. आइसीसी ने कहा कि नये नियम आगामी टेस्ट चैंपियनशिप में लागू हो सकते हैं. नये नियमों के तहत टेस्ट क्रिकेट की सफेद जर्सी पर खिलाड़ी के नंबर के साथ ही उसका इंस्टाग्राम अकाउंट भी होगा.
आइसीसी के ट्वीट
पहला ट्वीट : युवाओं में टेस्ट क्रिकेट के प्रति दिलचस्पी बढ़ाने के लिए हमने नये प्रयास शुरू किये हैं. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप से खिलाड़ियों की किट और टी-शर्ट पर उनके इंस्टाग्राम अकाउंट की जानकारी दी जायेगी.
दूसरा ट्वीट : विश्व टेस्ट चैंपियनशिप से टॉस की परंपरा में बदलाव होगा. सिक्के की जगह ट्विटर पर ऑनलाइन पोल से यह तय होगा कि पहले गेंदबाजी या बल्लेबाजी कौन करेगा
तीसरा ट्वीट : 35 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान होने पर टेस्ट के दौरान हाफ-पैंट में गेंदबाजी की जा सकती है
चौथा ट्वीट : कमेंटेटर्स स्लिप के पीछे खड़े हो सकते हैं
पांचवां ट्वीट : एक कैच लेने के बाद फील्डिंग टीम को किसी अन्य खिलाड़ी को रन आउट करने पर दो विकेट मिलेंगे.
छठा ट्वीट : अब नो-बॉल को ‘फॉल्ट’ और डॉट बॉल को ‘ऐस’ कहा जायेगा. दोनों के इशारे भी टेनिस के इस नियम की तरह ही होंगे.
सातवां ट्वीट : डे-नाइट टेस्ट में रात के सेशन के दौरान रन दोगुने गिने जायेंगे. इस नियम के मुताबिक, अगर बल्लेबाज एक रन बनाता है, तो वह दो गिना जायेगा. चौका लगाने पर आठ और छक्का लगाने पर 12 रन मिलेंगे.
आठवां ट्वीट : अगर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में दो टीमों के बीच टाइ होता है, तो नतीजे अवे-रन के आधार पर होगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




