पुलवामा आतंकी हमले में शहीद के परिवारों को 20 करोड़ देगा बीसीसीआई

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Mar 2019 8:11 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बीसीसीआई ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए परिवारों की मदद के लिये आर्मी वेल्फेयर फंड में 20 करोड़ रुपये दान देने का फैसला किया है. इस हमले में कम से कम 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गये थे. पता चला है कि बीसीसीआई के अधिकारी भारतीय सैन्य बलों (सेना, वायु सेना […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बीसीसीआई ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए परिवारों की मदद के लिये आर्मी वेल्फेयर फंड में 20 करोड़ रुपये दान देने का फैसला किया है.

इस हमले में कम से कम 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गये थे. पता चला है कि बीसीसीआई के अधिकारी भारतीय सैन्य बलों (सेना, वायु सेना और नौसेना) के वरिष्ठ अधिकारियों को 23 मार्च को चेन्नई में आईपीएल के शुरुआती मैच के दिन आमंत्रित करने की योजना बने रहे हैं. इसमें चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर से होगा.

बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, हां, सीओए ने ‘आर्मी वेल्फेयर फंड’ के लिये 20 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है. शुरुआती दिन महेंद्र सिंह धौनी और विराट कोहली दोनों ही मौजूद होंगे. सीओए ने आईपीएल के लिये भव्य उद्घाटन समारोह नहीं करने के बजाय इसकी राशि को सैन्य बलों की मदद के लिये देने का फैसला किया था.

उनके अनुसार, आईपीएल का उद्घाटन समारोह का बजट पिछले साल 15 करोड़ रुपये के करीब रहा था. फैसला किया गया कि बीसीसीआई इसे बढ़ाकर 20 करोड़ रुपये कर देगा. इस राशि को आर्मी वेल्फेयर फंड और राष्ट्रीय रक्षा कोष को दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola