धौनी को HUG करने मैदान में घुसा फैन, ”माही” ने जमकर दौड़ाया, देखें VIDEO

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नागपुर : महेंद्र सिंह धौनी का विकेटों के बीच दौड़ में कोई सानी नहीं और मंगलवार को उनकी यह तेजी मैदान पर तब काम आयी जब उन्होंने एक प्रशंसक को चकमा देने की कोशिश की जो सुरक्षा चक्र तोड़कर इस पूर्व कप्तान को गले लगाने के लिये मैदान पर पहुंच गया था. धौनी ने इस […]

विज्ञापन

नागपुर : महेंद्र सिंह धौनी का विकेटों के बीच दौड़ में कोई सानी नहीं और मंगलवार को उनकी यह तेजी मैदान पर तब काम आयी जब उन्होंने एक प्रशंसक को चकमा देने की कोशिश की जो सुरक्षा चक्र तोड़कर इस पूर्व कप्तान को गले लगाने के लिये मैदान पर पहुंच गया था.

विज्ञापन

धौनी ने इस व्यक्ति को गले लगाया, लेकिन इससे पहले उन्होंने उसे काफी दौड़ाया. दूसरे वनडे के दौरान ऑस्ट्रेलियाई पारी शुरू होने पर यह 37 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज विकेट के पीछे खड़ा था, तभी एक प्रशंसक सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान पर आ गया और उसने धौनी को गले लगाने की कोशिश की.

धौनी ने मुस्कराते हुए कुछ समय तक उस प्रशंसक को दौड़ाया और इस बीच भारतीय टीम के उनके साथी इस क्षण का आनंद लेते रहे. प्रशंसक भी धौनी के पीछे दौड़ता रहा और आखिर में उन्हें गले लगाने में सफल रहा. इस प्रशंसक ने धौनी के पांव भी छुए और आखिर में सुरक्षाकर्मी उसे पकड़कर बाहर ले आये.

https://twitter.com/sunnynaveen7/status/1102921187196194817?ref_src=twsrc%5Etfw

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola