नस्ली टिप्पणी के लिए पाक कप्तान सरफराज पर चार मैचों का प्रतिबंध
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jan 2019 4:18 PM
दुबई : आईसीसी ने रविवार को कहा कि पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद को दक्षिण अफ्रीकी आलराउंडर एंडिले फेलुकवायो के खिलाफ उनकी नस्ली टिप्पणी के लिए चार मैचों के लिये प्रतिबंधित किया गया है. सरफराज ने स्वीकार कर लिया है कि मंगलवार को डरबन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान हुई घटना से […]
दुबई : आईसीसी ने रविवार को कहा कि पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद को दक्षिण अफ्रीकी आलराउंडर एंडिले फेलुकवायो के खिलाफ उनकी नस्ली टिप्पणी के लिए चार मैचों के लिये प्रतिबंधित किया गया है.
सरफराज ने स्वीकार कर लिया है कि मंगलवार को डरबन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान हुई घटना से उन्होंने आईसीसी की खिलाड़ियों की नस्ली रोधी संहिता का उल्लंघन किया है. अब यह 31 वर्षीय खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही मौजूदा वनडे शृंखला के बचे हुए दो मैचों में नहीं खेल पायेगा. इसके अलावा वह एक फरवरी से शुरू हो रही ट्वेंटी20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला के पहले दो मैचों में भी नहीं खेल पायेगा. आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन ने कहा, आईसीसी इस तरह के आचरण को जरा भी बर्दाश्त नहीं करेगी.
सरफराज ने इस अपराध को स्वीकार कर लिया है, उन्हें इस पर पछतावा था और उन्होंने इस संबंध में सार्वजनिक तौर पर माफी भी जारी की थी इसलिए उन पर उचित जुर्माना तय करने के लिए इन चीजों को भी ध्यान में रखा गया. पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने भी कप्तान की टिप्पणी के लिए माफी मांगी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










