IPL के हीरो संजू सैमसन ने गर्लफ्रेंड चारूलता से की शादी

Updated at : 22 Dec 2018 2:04 PM (IST)
विज्ञापन
IPL के हीरो संजू सैमसन ने गर्लफ्रेंड चारूलता से की शादी

तिरूवनंतपुरम : आईपीएल के हीरो और भारतीय क्रिकेटर संजू वी सैमसन की शादी आज शनिवार को यहां हुई. संजू सैमसन ने अपनी कालेज की दोस्त चारूलता से शादी की है. इस शादी में दूल्हा-दुल्हन के करीबी होटल दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए.इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रायल्स की तरफ से खेलने वाले 24 साल के […]

विज्ञापन

तिरूवनंतपुरम : आईपीएल के हीरो और भारतीय क्रिकेटर संजू वी सैमसन की शादी आज शनिवार को यहां हुई. संजू सैमसन ने अपनी कालेज की दोस्त चारूलता से शादी की है. इस शादी में दूल्हा-दुल्हन के करीबी होटल दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए.इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रायल्स की तरफ से खेलने वाले 24 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज ने हाल में चारूलता से अपने संबंधों की घोषणा की थी.

शादी के दौरान संजू ने पारंपरिक परिधान पीला कुर्ता और धोती जबकि चारूलता साड़ी और आभूषण पहने थीं. दोस्तों और क्रिकेट टीम के सदस्यों के लिए शाम को भी एक कार्यक्रम आयोजित होगा. संजू आईपीएल और चैम्पियंस लीग टी20 में अर्धशतक जड़ने वाला सबसे युवा खिलाड़ी था. उसे आईपीएल 2013 में अधिकारिक आनलाइन वोटिंग में सत्र का सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी चुना गया था. संजू ने 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत के लिये ट्वेंटी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पदार्पण किया था.

https://www.instagram.com/p/BrouncwBnPp/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola