ब्रायन लारा के लिये सिरदर्द से कम नहीं थी यह गेंद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Nov 2018 6:06 PM
बेंगलुरू : ब्रायन लारा के लिये मूव करती या उछाल लेती गेंद कभी चिंता का विषय नहीं रहा लेकिन अपने जमाने के विस्फोटक बल्लेबाज के लिये गोल्फ की छोटी सी गेंद किसी सरदर्द से कम नहीं है. लारा ने मंगलवार को कहा, हां, गोल्फ अजीब खेल है. मैं क्रिकेट की मूव करती या उछाल लेती […]
बेंगलुरू : ब्रायन लारा के लिये मूव करती या उछाल लेती गेंद कभी चिंता का विषय नहीं रहा लेकिन अपने जमाने के विस्फोटक बल्लेबाज के लिये गोल्फ की छोटी सी गेंद किसी सरदर्द से कम नहीं है.
लारा ने मंगलवार को कहा, हां, गोल्फ अजीब खेल है. मैं क्रिकेट की मूव करती या उछाल लेती गेंदों को खेलने में सक्षम हूं लेकिन इस छोटी सी गेंद ने शुरुआती वर्षों में मेरे लिये किसी सरदर्द से कम नहीं थी लेकिन इसने मुझे सिखाया कि गेंद पर नियंत्रण रखने के लिये कैसे अनुशासित होना है.
लारा ने 1994 में गोल्फ में हाथ आजमाना शुरू किया और उन्होंने वेस्टइंडीज में खिताब भी जीते हैं. जिन क्रिकेटरों ने गोल्फ में हाथ आजमाये उनके बारे में लारा ने कहा कि कपिल देव और जॉक कैलिस का गोल्फ के प्रति प्यार जगजाहिर है जबकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में एक है.
लारा ने कहा, हमने जाक कैलिस और कपिल देव के बारे में सुना है लेकिन मैंने रिकी पोंटिंग को सर्वश्रेष्ठ पाया. उनकी पुटिंग थोड़ी बेहतर है और इस मामले में वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हैं. उन्होंने अमेरिका के एक टूर्नामेंट में कपिल के साथ गोल्फ खेलने के अनुभव के बारे में भी बताया. लारा ने कहा, हम अमेरिका में एक टूर्नामेंट में खेल रहे थे.
मेरा सामना अमेरिका के एमेच्योर से था. उसने मुझे हरा दिया. इसके बाद मैं कपिल के पास गया और मैंने कहा कि यह अमेरिकी खिलाड़ी अविश्वसनीय है. उन्होंने कहा, कपिल ने मजाक उड़ाया और उसके खिलाफ खेलने के लिये चला गया. उन्होंने वापस लौटकर मुझे बताया कि उन्होंने अमेरिकी खिलाड़ी को हरा दिया है. वह कपिल था एक मंझा हुआ गोल्फर.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










