श्रीलंका के परेरा इंग्लैंड वनडे से बाहर, डॉसन स्वदेश लौटेंगे

Updated:
विज्ञापन

कोलंबो : श्रीलंका के मध्यक्रम के बल्लेबाज कुसाल परेरा इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे तीन एकदिवसीय मैचों में नहीं खेलेंगे जबकि मेहमान टीम के ऑलराउंडर लियाम डॉसन इस पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गये हैं. श्रीलंका क्रिकेट के अधिकारियों ने कहा कि शनिवार को दूसरे वनडे में 30 रन बनाने वाले परेरा की मांसपेशियों में […]

विज्ञापन

कोलंबो : श्रीलंका के मध्यक्रम के बल्लेबाज कुसाल परेरा इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे तीन एकदिवसीय मैचों में नहीं खेलेंगे जबकि मेहमान टीम के ऑलराउंडर लियाम डॉसन इस पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गये हैं.

विज्ञापन

श्रीलंका क्रिकेट के अधिकारियों ने कहा कि शनिवार को दूसरे वनडे में 30 रन बनाने वाले परेरा की मांसपेशियों में खिंचाव है और उनकी जगह सदीरा समरविक्रमा को पांच मैचों की शृंखला के बाकी बचे मैचों के लिये टीम में लिया गया है. डॉसन भी इस मैच के दौरान चोटिल हो गये थे.

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के अनुसार शीर्ष क्रम का यह बल्लेबाज और लेग स्पिनर दौरे के बाकी मैचों में नहीं खेल पाएगा. डॉसन मंगलवार को स्वदेश लौटेंगे. उनकी जगह जो डेनली को वनडे में टीम रखा गया है. डेनली इंग्लैंड की टेस्ट टीम में शामिल हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola