ePaper

विजय हजारे ट्रॉफी : इशान किशन की तूफानी पारी, झारखंड ने असम को हराया

Updated at : 24 Sep 2018 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
विजय हजारे ट्रॉफी : इशान किशन की तूफानी पारी, झारखंड ने असम को हराया

चेन्नई : कप्तान इशान किशन की 139 रन की तूफानी पारी की बदौलत झारखंड ने विजय हजारे ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी मैच में सोमवार को यहां असम को आठ विकेट से हराया. बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने 91 गेंद की अपनी पारी में 12 चौके और नौ छक्के मारे जिससे झारखंड की टीम ने […]

विज्ञापन

चेन्नई : कप्तान इशान किशन की 139 रन की तूफानी पारी की बदौलत झारखंड ने विजय हजारे ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी मैच में सोमवार को यहां असम को आठ विकेट से हराया.

बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने 91 गेंद की अपनी पारी में 12 चौके और नौ छक्के मारे जिससे झारखंड की टीम ने 222 रन के लक्ष्य को 31 ओवर में ही दो विकेट गंवाकर हासिल कर लिया. इससे पहले असम की टीम ने टास हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और टीम निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 221 रन ही बना सकी.

असम के तीन बल्लेबाज 40 रन के आंकड़े को पार करने में सफल रहे लेकिन कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पाया. पिछले हफ्ते राजस्थान के खिलाफ लिस्ट ए में विश्व रिकार्ड 10 रन पर आठ विकेट चटकाने वाले शाहबाज नदीम ने झारखंड के लिए 47 रन देकर तीन विकेट चटकाए.

असम की ओर से शिवशंकर राय शीर्ष स्कोरर रहे. उन्होंने 46 रन बनाए. इसके जवाब में किशन और साथी सलामी बल्लेबाज आनंद सिंह (58) ने झारखंड को तूफानी शुरुआत दिलाई और टीम ने 17वें ओवर में ही 100 रन के आंकड़े को पार कर लिया. किशन ने 74 गेंद में शतक पूरा किया.

झारखंड को जब जीत के लिए 18 रन की दरकार थी तब किशन पवेलियन लौट गए जिसके बाद विराट सिंह (नाबाद 15) और सौरभ तिवारी (नाबाद 05) ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया. इस बीच सेना ने हरियाणा को पांच विकेट से हराकर उलटफेर किया. सेना ओर से नकुल वर्मा ने 95 रन की पारी खेली जबकि राहुल सिंह गहलौत ने 61 रन का योगदान दिया जिससे सेना ने 258 रन के लख्य का पीछा करते हुए 47.3 ओवर में पांच विकेट पर 260 रन बनाकर जीत दर्ज की.

हरियाणा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 257 रन बनाए थे. एक अन्य मैच में गुजरात ने त्रिपुरा को 74 रन से हराया. गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 212 रन बनाए और फिर त्रिपुरा को नौ विकेट पर 138 रन पर रोक दिया. गुजरात के लिए रुजुल भट्ट 62 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे. पीयूष चावला ने इसके बाद 21 रन पर चार विकेट चटकाकर गुजरात की जीत सुनिश्चित की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola