ePaper

खराब पिच से नाराज भारतीय टीम ने इंग्‍लैंड दौरे पर लिया बड़ा फैसला

Updated at : 24 Jul 2018 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
खराब पिच से नाराज भारतीय टीम ने इंग्‍लैंड दौरे पर लिया बड़ा फैसला

चेम्सफोर्ड : इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट शृंखला से पहले पिच और आउटफिल्ड की खराब स्थिति से नाराज भारतीय टीम ने एसेक्स काउंटी टीम के खिलाफ चार दिवसीय अभ्यास मैच को तीन दिन का कर दिया. भारतीय टीम ने यह फैसला मंगलवार दोपहर अभ्यास सत्र के बाद पिच की स्थिति को देखकर किया. मैच को कम […]

विज्ञापन

चेम्सफोर्ड : इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट शृंखला से पहले पिच और आउटफिल्ड की खराब स्थिति से नाराज भारतीय टीम ने एसेक्स काउंटी टीम के खिलाफ चार दिवसीय अभ्यास मैच को तीन दिन का कर दिया.

भारतीय टीम ने यह फैसला मंगलवार दोपहर अभ्यास सत्र के बाद पिच की स्थिति को देखकर किया. मैच को कम अवधि का करने पर हालांकि कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है. पिच पर जरूरत से ज्यादा हरियाली और आइटफील्ड में घास की कमी के मुद्दे पर भारतीय कोच रवि शास्त्री को स्थानीय अधिकारियों से बातचीत करते देखा गया.

आउटफील्ड में घास की कमी से खिलाड़ी चोटिल हो सकते है. इंग्लैंड में अभी गर्मी का मौसम है और टेस्ट शृंखला के दौरान में ऐसी घास वाली पिच मिलने की संभावना काफी कम है. सहायक कोच संजय बांगड़ और गेंदबाजी कोच भरत अरूण जैसे टीम के सहयोगी स्टाफ को भी मैदान के हालात का जायजा लेने के बाद मैदानकर्मियों से बात करते देखा गया.

इसे भी पढ़ें…

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में निलंबन के बावजूद स्मिथ टॉप पर, कोहली नंबर दो

इस मैच को प्रथम श्रेणी मैच का दर्जा प्राप्त नहीं है और ऐसे में यह तय है किभारतीय टीम सभी 18 खिलाड़ियों को आजमाएगी. अभ्यास सत्र के बाद वरिष्ठ मैदानकर्मी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा , भारतीय टीम प्रबंधन की सभी मांगों को मान लिया गया है. जब उनसे पूछा गया कि क्या जिन मांगों को माना गया है उसमें पिच से घास हटाना भी शामिल है तो उन्होंने कहा , भारतीय टीम प्रबंधन की मांगों को मानने के लिए हमने जरूरत से ज्यादा समझौता किया है. यह निराशाजनक है क्योंकि हमने चौथे दिन (शनिवार) के टिकट भी बेचे हैं.

भारतीय टीम की एक और नाराजगी इस बात पर थी कि नेट की पिच पूरी तरह सपाट है जिस पर बिल्कुल भी घास नहीं है जबकि मैच की पिच पर जरूरत से ज्यादा घास है. कोच से बातचीत के बाद मैदानकर्मियों ने मैच में इस्तेमाल होने वाले पिच के पास दूसरी पिच से घास कम किया , जिसके बाद टीम ने इस पर अभ्यास किया. इस बदलाव के बाद टीम के बल्लेबाजों ने थ्रोडाउन अभ्यास किया.

इसे भी पढ़ें…

कोच राहुल द्रविड़ से सीखने को बेताब हैं सिद्धेश लाड

तीनों स्पिनरों ने भी घास वाली पिच पर गेंदबाजी अभ्यास किया. भारतीय टीम का अभ्यास सात्र लगभग चार घंटे तक चला जिसमें खिलाड़ी दो बैच में अभ्यास करने के लिये आये थे. लगभग सभी बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने यहां जमकर पसीना बहाया. चेतेश्वर पुजारा , मुरली विजय और कप्तान विराट कोहली ने स्लिप में कैच का अभ्यास भी किया.

टीम प्रबंधन के बयान के मुताबिक भारतीय दल शनिवार को बर्मिंघम रवाना होगा और शृंखला के शुरुआती टेस्ट (एक अगस्त) के लिए वहां एक दिन पहले पहुंचेगा. टेस्ट मैचों के दौरान विकेट और मैदान की जो स्थिति होने की संभावना है उससे यहां की परिस्थितियां पूरी तरह से भिन्न है ऐसे में यह देखना होगा की टीम प्रबंधन किस तरह से अगले तीन दिनों के अभ्यास को लेता है.

इसे भी पढ़ें…

रिषभ पंत ने धौनी के लिए कह दी इतनी बड़ी बात…

अभ्यास सत्र में जसप्रीत बुमराह को बायें हाथ के अंगूठे में पटृी बांधकर गेंदबाजी करते देखा गया. वह इशांत शर्मा के साथ गेंदबाजी कर रहे थे. मोहम्मद शमी ने भी नेट पर लंबा स्पेल डाला. शिखर धवन ने यहां शार्ट पिच गेंदों को खेलने का अभ्यास किया. वह शास्त्री से सलाह भी ले रहे थे.

कोहली ने थ्रोडाउन पर अभ्यास किया. सलामी बल्लेबाजों के बाद लोकेश राहुल और चेतेश्वर पुजारा ने बल्लेबाजी अभ्यास किया. इसके बाद दूसरे बैच के बल्लेबाजों ने अभ्यास किया. टेस्ट टीम में शामिल होने वाले पुजारा , इशांत , शमी , करुण नायर , रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा का साथी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ ने स्वागत किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola