Ball Tampering ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने कहा, ‘शर्मनाक स्मिथ”

Updated:
विज्ञापन
Ball Tampering ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने कहा, ‘शर्मनाक स्मिथ”

सिडनी : आस्ट्रेलियाई मीडिया ने गेंद से छेड़खानी के मामले में अपने देश के क्रिकेटरों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि उन्होंने देश को बदनाम किया है और वर्तमान नेतृत्व में टीम संस्कृति बदहाल हो चुकी है. कप्तान स्टीव स्मिथ के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में तीसरे टेस्ट मैच के दौरान गेंद […]

विज्ञापन


सिडनी :
आस्ट्रेलियाई मीडिया ने गेंद से छेड़खानी के मामले में अपने देश के क्रिकेटरों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि उन्होंने देश को बदनाम किया है और वर्तमान नेतृत्व में टीम संस्कृति बदहाल हो चुकी है. कप्तान स्टीव स्मिथ के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में तीसरे टेस्ट मैच के दौरान गेंद से छेड़खानी करने की योजना बनाने की बात स्वीकार करने के बाद मीडिया ने यह प्रतिक्रिया की है. आस्ट्रेलिया में क्रिकेट को राष्ट्रीय खेल माना जाता है और इस घटना से खेल प्रेमी आहत हैं.

‘द आस्ट्रेलियन’ ने अपने पहले पन्ने पर शीर्षक दिया है, ‘शर्मनाक स्मिथ’. इसमें क्रिकेट आस्ट्रेलिया के प्रमुख जेम्स सदरलैंड से इस्तीफा देने की अपील करते हुए लिखा गया है, ‘‘इस धोखाधड़ी ने आस्ट्रेलियाई क्रिकेट को सिर से लेकर पांव तक झकझोर दिया है. ‘ अखबार के अनुसार, ‘‘लगभग दो दशक तक जिम्मा संभालने के बावजूद सदरलैंड ने सीनियर स्तर पर खेल की बदहाल संस्कृति को बदलने के लिए कुछ खास नहीं किया.’ वरिष्ठ क्रिकेट लेखक पीटर लालोर ने लिखा है, ‘‘ड्रेसिंग रूम के वयस्क कहां थे?

इस सवाल का जवाब यह है कि यह दुखद है कि वे वयस्क हैं. ‘ सिडनी टेलीग्राफ में खेल लेखक राबर्ट क्रैडोक ने लिखा है कि यह क्षणिक पागलपन का नतीजा नहीं था. उन्होंने कहा, ‘‘यह हर हाल में जीत दर्ज करने की संस्कृति की परिणिति है जो आखिर में आत्मनिर्भरता के नियम से बेशर्मी और खुलेआम धोखाधड़ी में बदल गयी.’ सिडनी मार्निंग हेरल्ड ने लिखा है, ‘‘स्टीव स्मिथ और उनकी प्रतिष्ठा इस प्रकरण के बाद कभी नहीं सुधर पाएगी.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola