ePaper

आलोचनाओं के बीच सौरव गांगुली की धौनी को सलाह - टी-20 के प्रति बदलें अपना रवैया

Updated at : 12 Nov 2017 5:42 PM (IST)
विज्ञापन
आलोचनाओं के बीच सौरव गांगुली की धौनी को सलाह - टी-20 के प्रति बदलें अपना रवैया

कोलकाता : पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने आलोचनाओं के शिकार विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को सलाह दी है कि वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के प्रति अलग रवैया अपनाएं. वीवीएस लक्ष्मण और अजित अगरकर सहित कुछ पूर्व क्रिकेटर हाल में धौनी के टी-20 भविष्य पर सवाल उठा चुके हैं. गांगुली ने कहा, […]

विज्ञापन

कोलकाता : पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने आलोचनाओं के शिकार विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को सलाह दी है कि वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के प्रति अलग रवैया अपनाएं. वीवीएस लक्ष्मण और अजित अगरकर सहित कुछ पूर्व क्रिकेटर हाल में धौनी के टी-20 भविष्य पर सवाल उठा चुके हैं. गांगुली ने कहा, ‘एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय की तुलना में उसका टी-20 अंतरराष्ट्रीय रिकार्ड उतना अच्छा नहीं है. उम्मीद करते हैं कि कोहली और टीम प्रबंधन उनसे अलग से बात करेगा. उसमें काफी क्षमता है. अगर वह टी20 अंतरराष्ट्रीय के प्रति रवैया बदलते हैं तो वह फिर वह सफल हो सकता है.’

न्यूजीलैंड के खिलाफ राजकोट में 197 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत 97 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद संकट में थी, जिसके बाद धौनी कप्तान विराट कोहली का साथ देने क्रीज पर उतरे लेकिन उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा. भारत अंत में मैच हार गया. गांगुली का हालांकि मानना है कि धौनी में काफी क्रिकेट बचा है विशेषकर एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में.

ये भी पढ़ें… MS Dhoni ने संन्‍यास पर पहली बार तोड़ी चुप्‍पी, आलोचकों का मुंह हुआ बंद…!

गांगुली ने यहां टीवी शूटिंग के इतर कहा, ‘मुझे लगता है कि उसे एकदिवसीय क्रिकेट खेलना जारी रखना चाहिए, लेकिन उसे टी-20 अंतरराष्ट्रीय अलग तरह से खेलना होगा. उसे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच स्वच्छंद होकर खेलने होंगे. यह चयनकर्ताओं पर निर्भर करता है और वे क्या चाहते हैं कि वह कैसे खेले. श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला के लिए आलराउंडर हार्दिक पंड्या को आराम देने के भारत के फैसले पर हैरानी जतायी.

उन्होंने कहा, मैं हैरान हूं, मुझे नहीं पता कि क्या वह चोटिल हैं. उसने सिर्फ तीन टेस्ट खेले हैं… यह खेलने की उम्र है. मुझे असल कारण नहीं पता. उम्मीद करता हूं कि वह फिट हैं. उन्होंने कहा, भारत तीन स्पिनरों के साथ नहीं खेलेगा, निश्चित तौर पर ईडन गार्डन्स पर नहीं, क्योंकि यहां की पिच अलग है. वे दो स्पिनरों के साथ खेलेंगे और अब हार्दिक पंड्या नहीं है. इसलिए आलराउंडर के स्थान के लिए उन्हें अलग संयोजन चुनना होगा. गांगुली ने उम्मीद जतायी कि पिछले महीने टेस्ट श्रृंखला में पाकिस्तान पर आत्मविश्वास बढ़ाने वाली 2-0 की जीत के बाद श्रीलंका की टीम भारत को कड़ी टक्कर देगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola