आलोचकों की परवाह कभी नहीं करता : नेहरा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : एक और अंतरराष्ट्रीय वापसी करने को तैयार अनुभवी आशीष नेहरा उनकी काबिलियत पर संदेह और उनकी आलोचना करने वालों से तनिक भी परेशान नहीं हैं. नेहरा को तीन मैचों की टी20 सीरीज (वह सिर्फ इसी प्रारुप में खेलते हैं) के लिये टीम में शामिल किया गया है. वह देश के लिये अंतिम […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : एक और अंतरराष्ट्रीय वापसी करने को तैयार अनुभवी आशीष नेहरा उनकी काबिलियत पर संदेह और उनकी आलोचना करने वालों से तनिक भी परेशान नहीं हैं.
नेहरा को तीन मैचों की टी20 सीरीज (वह सिर्फ इसी प्रारुप में खेलते हैं) के लिये टीम में शामिल किया गया है. वह देश के लिये अंतिम बार साल के शुरू में इंग्लैंड के खिलाफ खेले थे. इंग्लैंड के खिलाफ खेलने के बाद आईपीएल के दौरान उन्हें चोट लग गयी थी.
नेहरा ने कहा, भारत के लिये खेलकर कौन खुश नहीं होगा? मुझे आलोचनाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता. भारतीय ड्रेसिंग रुम को पता है कि मेरी क्या अहमियत है. कप्तान जानता है, चयनकर्ता जानते हैं. अगर मैं टीम में हूं तो निश्चित रुप से मैं कुछ योगदान दूंगा ही. उनके लक्ष्य के बारे में पूछने पर नेहरा ने कहा, मेरी उम्र में, आप लंबे समय के लक्ष्य नहीं बनाते.
मुझे भारत के लिये तीन मैच खेलने के लिये चुना गया है. मैं एक बार में एक ही मैच पर ध्यान दूंगा. वैसे भी आशीष नेहरा अच्छा करेगा तो भी खबर है, अच्छा नहीं करेगा तो वो और भी बड़ी खबर है. उन्होंने हाल में ही स्मार्टफोन इस्तेमाल करना शुरू किया है और वह खुद मानते हैं कि वह फेसबुक और ट्वीटर से कोसों दूर हैं. क्या वह ट्वीटर पर उनकी उम्र के मजाक से परेशान होते हैं तो वह खिलखिलाकर हंसने लगे.
नेहरा ने कहा, मैं नहीं जानता कि लोग मेरे बारे में ट्वीटर पर क्या कहते हैं. मैं सोशल मीडिया पर नहीं हूं और अब मैं टीम में आ गया हूं तो लोग सोच रहे होंगे कि मैं इस दौरान क्या कर रहा था. मैं अपने ट्रेनिंग कार्यक्रम का कडाई से पालन कर रहा था, अपनी फिटनेस पर काम कर रहा था, अपनी गेंदबाजी रुटिन का अनुकरण कर रहा था, वही चीजें कर रहा था जो वापसी के लिये जरुरी होती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










