BCCI के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी पर 196 करोड़ की हेराफेरी का मामला दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jul 2017 1:41 PM
रांची : बीसीसीआइ के कार्यकारी सचिव व झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी पर अकूत संपति अर्जित करने का आरोप लगा है. खबर आ रही है कि इसको लेकर जमशेदपुर के बिष्टूपुर थाना में शिकायत दर्ज करायी गयी है. शिकायत कर्ता ने अमिताभ चौधरी पर 196 करोड़ रुपये के कथित हेराफेरी का […]
रांची : बीसीसीआइ के कार्यकारी सचिव व झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी पर अकूत संपति अर्जित करने का आरोप लगा है. खबर आ रही है कि इसको लेकर जमशेदपुर के बिष्टूपुर थाना में शिकायत दर्ज करायी गयी है. शिकायत कर्ता ने अमिताभ चौधरी पर 196 करोड़ रुपये के कथित हेराफेरी का आरोप लगाया है.
शिकायतकर्ता उज्ज्वल दास का आरोप है कि जेएससीए ने रांची में स्टेडियम निर्माण और बीसीसीआई से क्रिकेट के संचालन के लिए मिले 196 करोड़ रूपये में हेराफेरी की है. साथ ही उज्ज्वल ने रांची स्टेडियम के भीतर जेएससीए द्वारा संचालित कंट्री क्लब को शिकायत का आधार बनाया है. उज्ज्वल का कहना है कि कंट्री क्रिकेट क्लब के रूप में जेएससीए ने एक भ्रष्टाचार सेंटर बनाया है, जिसकी जांच होनी चाहिये.
बीसीसीआइ के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी पर 196.23 करोड़ के घोटाले का आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










