Chennai Chess Grandmasters 2024: विदित की दूसरी हार, अर्जुन ने खेला ड्रॉ
Chennai Chess Grandmasters 2024
Chennai Chess Grandmasters 2024: चेन्नई के अन्ना सेनेटरी लाइब्रेरी में चेस चैंपियनशिप का दूसरा दिन विदित के लिए निराशाजनक रहा. उन्हें दूसरी हार झेलनी पड़ी. डी हरिका को भी अपनी दूसरी हार झेलनी पड़ी. विदित और हरिका दोनों ही भारत के अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता टीम का हिस्सा थे. 5 से 11 नवंबर तक चलने वाली चैंपियनशिप का आयोजन तमिलनाडु सरकार और तमिलनाडु खेल विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित किए जा रहे हैं.
Chennai Chess Grandmasters 2024: विश्व के चौथे नंबर के भारत के अर्जुन एरिगेसी ने चेन्नई में बुधवार को चेन्नई शतरंज ग्रैंडमास्टर्स में मजबूत शुरूआत करते हुए टूर्नामेंट के दूसरे सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग वाले खिलाड़ी अमेरिकी ग्रैंडमास्टर लेवोन अरोनियन से बाजी ड्रॉ कराई. वहीं विदित गुजराती की इस चैंपियनशिप में लगातार दूसरी हार हुई. पहले दिन अर्जुन एरिगेसी ने 5 घंटे तक चले मुकाबले में विदित ने हराया तो दूसरे दिन परम मघसूदलू ने मात दी. अन्ना सेनेटरी लाइब्रेरी में बुधवार को इस मुकाबले में समय की कमी के कारण विदित को हार झेलनी पड़ी. दोनों खिलाड़ियों के लिए मुकाबला बराबरी का था, लेकिन विदित समय समाप्त होने के कारण हार गए.
अर्जुन, वाचियर-लाग्रेव और तबाताबेई मास्टर्स वर्ग में बढ़त बनाए हुए हैं. तीनों ही 1.5 प्वाइंट्स की लीड बनाए हुए हैं. लियोन और प्रणव दो में से दो जीत के साथ चैलेंजर्स वर्ग में संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं.
चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स में दो वर्ग हैं, मास्टर्स और चैलेंजर्स
मास्टर्स वर्ग में 2729 की औसत रेटिंग के खिलाड़ी शामिल हैं. मास्टर्स श्रेणी में इस बार सबसे कड़े मुकाबले हो रहे हैं. वहीं चैलेंजर्स सेगमेंट एक नया वर्ग शामिल किया गया है. यह श्रेणी उभरती हुई भारतीय प्रतिभाओं को एक बड़े स्टेज पर प्रतिस्पर्धा करने का मौका देने के लिए डिज़ाइन की गई है. चैलेंजर श्रेणी में औसत रेटिंग 2594 रखी गई है.
चैलेंजर्स में इस साल पदार्पण करने वाली दो महिला शतरंज खिलाड़ियों में से एक वैशाली आर ने शीर्ष वरीयता प्राप्त रौनक साधवानी को ड्रॉ पर रोककर अपना पहला अंक हासिल किया.
अन्य मुकाबलों में
अरविंद चिथंबरम और मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव के बीच भी मुकाबला ड्रॉ रहा.
अमीन तबाताबेई ने एलेक्सी सरना पर अहम जीत दर्ज की.
इस बीच चैलेंजर्स वर्ग में प्रणेश एम और कार्तिकेयन मुरली ने ड्रॉ खेला जबकि लियोन मेंडोंका ने हरिका द्रोणावल्ली पर जीत हासिल कर प्रभावित किया.
वी प्रणव ने अभिमन्यु पुराणिक के खिलाफ जीत के साथ अपने कौशल का प्रदर्शन किया.
रौनक और वैशाली ने चुनौतीपूर्ण मुकाबले में ड्रॉ खेला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










