Neeraj Chopra: भारत के लिये खास है 24 जुलाई का दिन, बलबीर सिंह सीनियर से लेकर नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास

**EDS: TWITTER IMAGE POSTED BY @Media_SAI ON SUNDAY, JULY 24, 2022** Eugene: Athlete Neeraj Chopra competes in the men's javelin throw event at the World Athletics Championships, in Eugene, USA. Chopra won the silver medal with his best throw of 88.13m. (SAI/G Rajaraman)(PTI07_24_2022_000002B)
ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने अमेरिका के यूजीन में विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारत को पहली बार रजत पदक दिलाकर नया इतिहास रच दिया. इससे पहले 2003 में अंजू बॉबी जॉर्ज ने पेरिस में विश्व चैम्पियनशिप में लंबी कूद का कांस्य पदक जीता था.
हेलसिंकी में 1952 में महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर (balbir singh senior) के रिकॉर्ड पांच गोल से लेकर टोक्यो में 2021 में मीराबाई के ऐतिहासिक ओलंपिक रजत और यूजीन में नीरज चोपड़ा के विश्व चैम्पियनशिप रजत तक, 24 जुलाई की तारीख भारतीय खेलों के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गई है.
नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में जीता रजत
ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने अमेरिका के यूजीन में विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारत को पहली बार रजत पदक दिलाकर नया इतिहास रच दिया. इससे पहले 2003 में अंजू बॉबी जॉर्ज ने पेरिस में विश्व चैम्पियनशिप में लंबी कूद का कांस्य पदक जीता था. हेलसिंकी में 1952 ओलंपिक में 24 जुलाई के दिन ही भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने नीदरलैंड को 6-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता था. इस जीत के सूत्रधार बलबीर सिंह सीनियर ने पांच गोल दागे थे और ओलंपिक हॉकी फाइनल में सर्वाधिक गोल का रिकॉर्ड 70 साल बाद भी आज तक उनके नाम है. भारत ने ओलंपिक पुरूष हॉकी में आठ बार (1928 से 1936 तीन बार आजादी से पहले, 1948, 1952, 1956 , 1964 और 1980) स्वर्ण पदक जीता है.
Also Read: Neeraj Chopra: वर्ल्ड चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, जीता सिल्वर मेडल
Also Read: CWG: नीरज चोपड़ा और पीवी सिंधू से मिलना चाहते हैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रमेश पोवार
24 जुलाई 2021 को ओलंपिक में मीराबाई चानू ने रजत पदक जीतकर भारत का खाता खेला था
24 जुलाई ओलंपिक में एक बार फिर भारत के लिये सौभाग्यशाली तारीख रही. इसी दिन 2021 में टोक्यो ओलंपिक में स्पर्धा के पहले ही दिन साइखोम मीराबाई चानू ने महिलाओं के 49 किलो भारोत्तोलन वर्ग में रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोला था. वह ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला भारोत्तोलक बनी.
Also Read: चैंपियन नीरज चोपड़ा ने 88.13 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता तो CM योगी ने कुछ यूं दी बधाई…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




