बाबर आजम ने इरफान पठान को इंटरव्यू देने से किया था मना? जानें वायरल खबर का सच

Updated:
विज्ञापन

इरफान पठान और बाबर आजम (एक्स)

इरफान पठान ने बाबर आजम के इंटरव्यू से इनकार की फर्जी खबर पर बड़ा खुलासा किया है. जानें कैसे फैलाई गई झूठी कहानी और इसका सच.

विज्ञापन

Irfan Pathan fake news controversy: पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली फर्जी खबरों और ट्रोलिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि उनके नाम से कई बार झूठी बातें वायरल की गईं, लेकिन वह हर अफवाह का जवाब देने में अपना समय बर्बाद नहीं करते. जियोहॉटस्टार के चर्चित कार्यक्रम ‘चीकी सिंगल्स’ में बातचीत के दौरान इरफान पठान ने एक ऐसी घटना का जिक्र किया, जिसमें पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को लेकर उनके नाम से एक फर्जी खबर फैलाई गई थी. इस खबर में दावा किया गया था कि बाबर आजम ने इरफान को इंटरव्यू देने से इनकार कर दिया था.

बाबर आजम के नाम पर रची गई थी फर्जी कहानी

इरफान पठान ने बताया कि पाकिस्तान में एक मीडिया रिपोर्ट के जरिए यह झूठ फैलाया गया कि वह बाबर आजम का इंटरव्यू लेने पहुंचे थे, लेकिन बाबर ने यह कहते हुए मना कर दिया कि इरफान उनके देश को ट्रोल करते हैं. पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने साफ किया कि यह पूरी तरह मनगढ़ंत कहानी थी और इसके लिए उनकी तस्वीर का गलत इस्तेमाल किया गया था. उन्होंने कहा,

"यह पूरी तरह झूठ था। किसी ने मेरी तस्वीर को किसी और की तस्वीर पर लगाकर वायरल कर दिया. लोगों ने इसे सच मान लिया."

लाखों लोगों तक पहुंची फर्जी तस्वीर

इरफान ने बताया कि

जिस तस्वीर को उनके नाम से वायरल किया गया, उसमें असल में एक युवा बांग्लादेशी रिपोर्टर था. वह पहली बार मैदान पर गया था और इंटरव्यू लेने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली. बाद में उसकी तस्वीर पर इरफान पठान का चेहरा लगाकर सोशल मीडिया पर फैला दिया गया. उन्होंने बताया कि यह पोस्ट लाखों लोगों तक पहुंच गई और कई लोगों ने बिना जांच किए इसे सच मान लिया.

हर दिन किसी न किसी के नाम से झूठ फैलता है-इरफान

इरफान पठान ने कहा कि

फर्जी खबरें और गलत दावे अब आम हो गए हैं. उन्होंने कहा कि अगर हर झूठ और हर ट्रोलिंग का जवाब देने लगेंगे तो इंसान अपने काम और जिंदगी पर ध्यान नहीं दे पाएगा. उन्होंने कहा, "ट्रोलिंग और फर्जी खबरें हर दिन होती हैं. हर दिन हमारे नाम से या किसी खिलाड़ी के बारे में कुछ न कुछ गलत कहा जाता है. अगर आप हर किसी को जवाब देते रहेंगे तो आप अपनी जिंदगी नहीं जी पाएंगे."

चोटों ने प्रभावित किया इरफान पठान का करियर

इरफान पठान भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रतिभाशाली ऑलराउंडरों में गिने जाते हैं. उन्होंने 2003 से 2012 तक भारतीय टीम के लिए क्रिकेट खेला. अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने 141 पारियों में 2,821 रन बनाए, जिसमें एक शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं. गेंदबाजी में भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा. उन्होंने 301 विकेट हासिल किए, जिसमें नौ बार पांच विकेट और दो बार एक पारी में दस विकेट लेने का कारनामा शामिल है. हालांकि, बार-बार होने वाली चोटों ने उनके करियर को काफी प्रभावित किया और वह लंबे समय तक टीम में अपनी जगह बनाए नहीं रख सके.

आईपीएल में भी दिखाया शानदार प्रदर्शन

इरफान पठान ने आईपीएल में पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट और गुजरात लायंस जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने आईपीएल करियर में 103 मैचों में 80 विकेट लिए और 1,139 रन बनाए. क्रिकेट से संन्यास के बाद इरफान अब कमेंट्री और क्रिकेट विश्लेषण से जुड़े हुए हैं, जहां वह खेल से जुड़े मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखते हैं.

इसे भी पढ़े- The Hundred 2026: बाउंड्री पर विल जैक्स का दिखा सुपरमैन अवतार, देखें वायरल वीडियो


विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola