अक्षर पटेल का शतक पूरा, T20I क्रिकेट में ऐसा करने वाले भारत के पहले स्पिनर बने

Updated:
विज्ञापन
अक्षर पटेल का शतक पूरा, T20I क्रिकेट में ऐसा करने वाले भारत के पहले स्पिनर बने

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले में अक्षर पटेल ने इतिहास रच दिया. वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले भारत के पहले स्पिनर बन गए. इस उपलब्धि के साथ उन्होंने युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव जैसे दिग्गज स्पिनरों को पीछे छोड़ दिया.

विज्ञापन

Axar Patel 100 T20I Wicket: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने एक उपलब्धि अपने नाम कर ली. अक्षर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले भारत के पहले स्पिनर बन गए हैं. उन्होंने यह ऐतिहासिक उपलब्धि अपने 98वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में हासिल की.

इस उपलब्धि के साथ अक्षर पटेल भारतीय टी20 इतिहास में 100 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बन गए. उनसे पहले केवल अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ही यह मुकाम हासिल कर पाए थे.

भारत के लिए T20I में सबसे ज्यादा विकेट

खिलाड़ीमैचविकेट
अर्शदीप सिंह87131
जसप्रीत बुमराह95121
हार्दिक पांड्या138114
अक्षर पटेल98100*

भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अर्शदीप सिंह के नाम है, जिन्होंने 87 मैचों में 131 विकेट चटकाए हैं. उनके बाद जसप्रीत बुमराह (121 विकेट) और हार्दिक पांड्या (114 विकेट) का नाम आता है. अब अक्षर पटेल भी इस खास क्लब में शामिल हो गए हैं.

भारत के लिए T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर

खिलाड़ीमैचविकेट
अक्षर पटेल98100*
युजवेंद्र चहल8096
कुलदीप यादव5495
वरुण चक्रवर्ती4673
रविचंद्रन अश्विन6572

100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय स्पिनर

स्पिन गेंदबाजों की बात करें तो अक्षर ने युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव को पीछे छोड़ दिया है. चहल ने भारत के लिए 80 टी20 मैचों में 96 विकेट लिए हैं, जबकि कुलदीप यादव के नाम 54 मुकाबलों में 95 विकेट दर्ज हैं. अक्षर अब 100 विकेट के आंकड़े तक पहुंचने वाले पहले भारतीय स्पिनर बन गए हैं.

अक्षर पटेल पिछले कुछ वर्षों में भारतीय टी20 टीम के सबसे भरोसेमंद स्पिनरों में से एक रहे हैं। किफायती गेंदबाजी के साथ-साथ अहम मौकों पर विकेट निकालने की उनकी क्षमता ने उन्हें टीम का अहम सदस्य बना दिया है. अब 100 विकेट का आंकड़ा छूकर उन्होंने भारतीय क्रिकेट में एक और यादगार अध्याय जोड़ दिया है.

यह भी पढ़ें: डेब्यू मैच में बेखौफ दिखे वैभव सूर्यवंशी, 2 छक्के जड़कर लूटी महफिल; देखें VIDEO

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola