Asian Games 2026: सोनम मस्कर ने भारत को दिलाया पहला पदक, कोच ने बताए सफलता के अनसुने किस्से

Updated:
विज्ञापन

सोनम उत्तम मस्कर फोटो—एक्स

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एशियन गेम्स 2026 में सोनम मस्कर ने भारत को पहला सिल्वर मेडल दिलाया है. महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने देश का मान बढ़ाया. उनके कोच ने उनके संघर्ष और परिवार के अटूट समर्थन की कहानी साझा की है.

विज्ञापन

Asian Games 2026: भारत ने एशियन गेम्स में अपने अभियान की शुरुआत सिल्वर मेडल के साथ की है. महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सोनम उत्तम मस्कर, इलावेनिल वलारिवन और विदर्सा कोचलुमकल विनोद की तिकड़ी ने देश को पहला पदक दिलाया. सोनम की इस कामयाबी के बाद उनके शुरुआती कोच रोहित प्रकाश हवालदार ने उनके संघर्ष और परिवार के योगदान को याद किया.

विज्ञापन

2021 से हुई शुरुआत

सोनम मस्कर के लिए यह सिल्वर मेडल सिर्फ एक पदक नहीं है, बल्कि कई वर्षों की मेहनत और परिवार के त्याग का नतीजा है. उनकी शूटिंग यात्रा की शुरुआत 2021 में वेध राइफल एंड पिस्टल शूटिंग अकादमी से हुई थी. यहीं उन्होंने शूटिंग की बुनियादी ट्रेनिंग ली और शुरुआती प्रतियोगिताओं में अपने प्रदर्शन से कोचों को प्रभावित किया.

अकादमी के कोच रोहित प्रकाश हवालदार ने ANI से बातचीत में बताया कि सोनम ने स्टेट और नेशनल क्वालीफाइंग प्रतियोगिताओं में शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन किया था. उनके प्रदर्शन को देखते हुए अकादमी ने सोनम के माता-पिता से बातचीत की और उन्हें बेटी के खेल को जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया.

आर्थिक मुश्किलों के बावजूद पिता ने नहीं छोड़ा बेटी का साथ

रोहित प्रकाश ने बताया कि सोनम के परिवार के सामने आर्थिक चुनौतियां थीं, लेकिन इसके बावजूद उनके पिता ने बेटी के शूटिंग करियर को आगे बढ़ाने में पूरा सहयोग किया. परिवार ने अपनी परिस्थितियों के बीच सोनम की ट्रेनिंग और प्रतियोगिताओं से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने की कोशिश की.

कोच के मुताबिक, परिवार के इसी समर्थन ने सोनम को लगातार आगे बढ़ने का मौका दिया. उन्होंने जूनियर इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेना शुरू किया और कई अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के दौरान अकादमी में ट्रेनिंग जारी रखी.

ये भी पढ़ें: Richest Cricket Board: आखिर कौन है दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड? देखें टॉप-10 की पूरी लिस्ट

जूनियर इंटरनेशनल से वर्ल्ड कप तक का सफर

रोहित प्रकाश ने बताया कि सोनम ने अकादमी के साथ रहते हुए करीब 5-6 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी की. यहां तक कि वर्ल्ड कप में सिल्वर मेडल जीतने के दौरान भी वह अकादमी से कोचिंग ले रही थीं.

समय के साथ सोनम के प्रदर्शन में लगातार सुधार हुआ और उनके नतीजों के आधार पर उनका चयन Sports Authority of India (SAI) Scheme of Excellence के लिए हुआ. इसके बाद उन्होंने SAI में ट्रेनिंग शुरू की. फिलहाल सोनम भारतीय शूटिंग के अनुभवी कोच फारूक थॉमस के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रही हैं. रोहित प्रकाश ने भी उनके मौजूदा प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि वह लगातार अच्छे नतीजे दे रही हैं.

एशियन गेम्स में सोनम का शानदार प्रदर्शन

महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में भारत ने कुल 1898.0 अंक हासिल किए और सिल्वर मेडल अपने नाम किया. सोनम ने भारतीय टीम की क्वालीफाइंग स्कोरिंग में सबसे अहम योगदान दिया.

सोनम ने क्वालीफिकेशन में 634.1 अंक हासिल करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया. वहीं इलावेनिल वलारिवन ने 633.5 अंक के साथ सातवां स्थान हासिल किया. विदर्सा कोचलुमकल विनोद ने 630.4 अंक जुटाए और 12वें स्थान पर रहीं. तीनों के संयुक्त स्कोर ने भारत को पोडियम तक पहुंचाया.

सोनम ने टीम इवेंट के अलावा व्यक्तिगत स्पर्धा के आठ निशानेबाजों वाले फाइनल में भी जगह बनाई. हालांकि, वह व्यक्तिगत फाइनल में 167.0 के एलिमिनेशन स्कोर के साथ छठे स्थान पर रहीं. सोनम के सिल्वर मेडल जीतने के बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल देखने को मिला. परिजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया.

ये भी पढ़ें: कौन हैं सुचिका तरियाल? जिन्होंने एशियन गेम्स में भारत का पहला MMA मेडल किया पक्का

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola