एलिमिनेटर मैच रद्द होने पर किसका कटेगा पत्ता, समझें पूरा समीकरण

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन

बारिश के कारण मैदान पर कवर्स बिछे हुए

No Reserve Day: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच आर-पार की जंग होगी. इस नॉकआउट मैच में जीतने वाली टीम की खिताबी उम्मीदें जिंदा रहेंगी. जबकि हारने वाली टीम का सफर तुरंत यहीं समाप्त हो जाएगा.

विज्ञापन

No Reserve Day: आईपीएल 2026 का नॉकआउट स्टेज शुरू हो चुका है. आज यानी 27 मई को चंडीगढ़  के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीमें एलिमिनेटर मुकाबले में आमने-सामने होंगी. शाम 7:30 बजे होने वाले इस मैच में जो भी टीम हारेगी, उसका सफर यहीं खत्म हो जाएगा. वहीं, विजेता टीम क्वालीफायर-2 में अपनी जगह पक्की करेगी.

विज्ञापन

बारिश हुई तो चमकेगी हैदराबाद की किस्मत

IPL 2026 एलिमिनेटर के लिए कोई रिजर्व डे नहीं है। अगर बारिश के कारण मैच रद्द होता है, तो लीग स्टेज की पॉइंट्स टेबल में बेहतर स्थिति (तीसरा स्थान) होने की वजह से सनराइजर्स हैदराबाद सीधे क्वालीफायर-2 में क्वालीफाई कर जाएगी. वहीं, चौथे स्थान पर रहने वाली राजस्थान रॉयल्स बिना खेले ही टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी.

क्या है 5-5 ओवर का नियम

आईपीएल प्लेऑफ नियमों के अनुसार, अंपायर्स की पहली कोशिश मैच का लाइव नतीजा निकालने की होती है. इसके लिए दोनों टीमों का कम से कम 5-5 ओवर खेलना जरूरी है. यदि मैच में कम से कम 5-5 ओवर का खेल हो जाता है, तो विजेता का निर्णय DLS से किया जाएगा. हालांकि, यदि मौसम के कारण 5 ओवर का खेल भी संभव नहीं हो पाता है, तो मैच को बेनतीजा घोषित कर दिया जाएगा.

आंकड़ों में हैदराबाद का पलड़ा भारी

आईपीएल इतिहास में जब भी सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीमें टकराई हैं, मुकाबला हाई-वोल्टेज रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 23 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें हैदराबाद 14 जीत के साथ काफी आगे है. जबकि राजस्थान को सिर्फ 9 मैचों में सफलता मिली है. लीग स्टेज के दोनों मुकाबलों में SRH ने राजस्थान को धूल चटाई थी. ऐसे में आज एलिमिनेटर में जहां हैदराबाद जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी. वहीं राजस्थान रॉयल्स पिछले दोनों हार का बदला लेकर फाइनल की रेस में बने रहना चाहेगी.

यह भी पढ़े- सुदर्शन की फूटी किस्मत, चौका लगाने के बाद भी अंपायर ने दिया आउट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola