सुदर्शन की फूटी किस्मत, चौका लगाने के बाद भी अंपायर ने दिया आउट

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन

साई सुदर्शन हिट विकेट आउट हुए

Sai Sudharsan hit wicket: 26 मई,2026 को इस सीजन का पहला क्वालीफायर मैच खेला गया. इस मुकाबले को आरसीबी ने अपने नाम करके फाइनल में अपनी जगह बना ली है.

विज्ञापन

 Sai Sudharsan hit wicket: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तेजतर्रार बल्लेबाजी के बाद गुजरात टाइटंस का बैटिंग ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा. टीम के शुरुआती बल्लेबाजों ने काफी निराश किया. आईपीएल 2026 में लगातार शानदार बल्लेबाजी कर रहे साई सुदर्शन धर्मशाला के मैदान पर सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन उनका आउट होना बेहद अजीब और बदकिस्मती से भरा था. क्रिकेट के मैदान पर ऐसा नजारा बहुत ही कम देखने को मिलता है.

विज्ञापन

स्टंप्स पर जा गिरा बल्ला

गुजरात टाइटंस की पारी के तीसरे ओवर की तीसरी गेंद थी. गेंदबाज जैकब डफी के सामने साई सुदर्शन थे. सुदर्शन ने गेंद पर एक जोरदार शॉट लगाया और गेंद सीधे बाउंड्री पार चार रनों के लिए चली गई. लेकिन इसी बीच एक अजीब वाकया हुआ. शॉट मारते ही सुदर्शन के हाथ से बल्ला फिसल गया. वह बल्ला हवा में लहराते हुए सीधे पीछे विकेट पर जा गिरा. जिससे साई सुदर्शन ‘हिट विकेट’ आउट हो गए. चौका मिलने की खुशी पल भर में विकेट गिरने के गम में बदल गई. इस तरह आउट होते देख मैदान पर मौजूद हर कोई हैरान रह गया.

2 बार हिट विकेट होने वाले पहले खिलाड़ी 

साई सुदर्शन आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जो दो बार ‘हिट विकेट’ आउट हुए हैं. इससे पहले साल 2022 में भी वे मुंबई इंडियंस के खिलाफ इसी तरह आउट हुए थे. सबसे दिलचस्प और हैरान करने वाली बात यह है कि 2022 में भी जब वे हिट विकेट हुए थे, तब भी उन्होंने 14 रन ही बनाए थे और इस बार भी वे 14 रन पर ही आउट हुए.

ताश के पत्तों की तरह ढही गुजरात टाइटंस

आरसीबी के खिलाफ गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही पूरी तरह फ्लॉप साबित हुईं. टीम की शुरुआत इतनी खराब रही कि पावरप्ले के अंदर ही उसके 5 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. कप्तान शुभमन गिल महज 2 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर चलते बने. वहीं निशांत सिंधू (5 रन) और वॉशिंगटन सुंदर (8 रन) भी क्रीज पर टिकने में नाकाम रहे. सलामी बल्लेबाज जॉस बटलर ने 29 रनों की तेज पारी खेलकर काउंटर-अटैक करने की कोशिश जरूर की, लेकिन हेजलवुड ने उन्हें बोल्ड कर गुजरात की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. इसके बाद जेसन होल्डर भी बिना खाता खोले आउट हो गए. इसके अलावा साई सुदर्शन के विकेट के गिरते ही गुजरात की पारी पूरी तरह बिखर गई.

यह भी पढ़े- बेंगलुरु ने गुजरात को दी शिकस्त, इस खिलाड़ी की चूक से हारी गुजरात 

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola