Arjun Erigaisi: अर्जुन ने साधा एक और निशाना, पीएम मोदी, महिंद्रा समेत सबने दी बधाई
Arjun Erigaisi, File Photo. Credit: Arjun Erigaisi/X
अर्जुन एरिगेसी ने चेस में भारत को विश्व चैंपियन बनवाने के बाद एक और उपलब्द्धि हासिल की है. शतरंज की चालों के नए बादशाह भारत के अर्जुन ने ईएलओ रेटिंग में 2800 की रेटिंग पार की है. इस एचीवमेंट पर पीएम मोदी समेत अनेक लोगों ने अर्जुन को बधाई दी है.
भारत के शतरंज सितारा अर्जुन एरिगेसी ने लाइव चेस रेटिंग में 2800 अंको को पार कर लिया है. भारत के लिए यह उपलब्धि प्राप्त करने वाले अर्जुन दूसरे खिलाड़ी हैं. अर्जुन 2802.1 की रेटिंग प्राप्त की है. अर्जुन से पहले विश्वनाथन आनंद ने 2817 ELO रेटिंग पाई थी. लाइव चेस रेटिंग क्लब में शामिल होना आसान नहीं होता. अब तक के इतिहास में मात्र 16 खिलाड़ियों ने प्रकाशित रेटिंग में 2800 ईएलओ को पार किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई देते हुए सोशल मीडिया एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, लाइव चेस रेटिंग में 2800 अंको को पार करने पर अर्जुन को बधाई. यह एक अभूतपूर्व उपलब्धि है. आपकी अतुलनीय प्रतिभा और दृढ़ता ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है. इस व्यक्तिगत माइलस्टोन को प्राप्त करते हुए आप देश के कई युवाओं को चेस खेलने और दुनिया में चमकने के लिए प्रेरित करेंगे. आने वाली अनेक उपलब्धियों के लिए आपको ढेर सारी शुभकामनाएं.
शतरंज जैसे कुछ अन्य खेलों में अन्य खिलाड़ी की तुलना में किसी खिलाड़ी की सापेक्ष ताकत को मापा जाता है. इसकी ईजाद यूएसए के फिजिक्स के प्रोफेसर और शतरंज मास्टर अर्पाद एलो ने किया था. उन्होंने अमेरिकी शतरंज महासंघ के लिए उसके खिलाड़ियों के कौशल स्तर को मापने के तरीके को बेहतर करने के लिए इस रेटिंग की शुरुआत की थी. फिडे ने इस प्रणाली को 1970 में स्वीकार किया.
प्रत्येक खिलाड़ी की एलो रेटिंग को एक संख्या द्वारा दर्शाया जाता है जो पिछले रेटेड खेलों में उस व्यक्ति के परिणामों को दर्शाता है. प्रत्येक रेटेड गेम के बाद, उनकी रेटिंग को खेल के परिणाम के अनुसार उनके कुल स्कोर में समायोजित किया जाता है. यह किसी खिलाड़ी की कुल क्षमता को नहीं दर्शाता बल्कि उसके अन्य खिलाड़ियों के विरुद्ध जीत प्राप्त करने की संभावना को दर्शाता है. जैसे किसी खिलाड़ी की रेटिंग उसके विरुद्ध खेलने वाले से 100 प्वाइंट्स ज्यादा है, तो उसके जीतने की संभावना 64 प्रतिशत होगी और यदि किसी के प्वाइंट्स 200 ज्यादा हैं, तो उसके जीतने की संभावना 75 प्रतिशत होगी.

आपको बताते दें कि अर्जुन भारत की उस टीम का हिस्सा थे, जब भारत ने पहली बार शतरंज ओलंपियाड जीता था. हंगरी में आयोजित ओलंपियाड में भारत ने महिला एवं पुरुष दोनों ही वर्गों में जीत कर एक नया कीर्तिमान रचा था. डी. गुकेश भी 2793 की रेटिंग के साथ अर्जुन के पास ही हैं और संभवतः जल्द ही वे भी 2800 की रेटिंग को पार कर लेंगे. अर्जुन की ताजा उपलब्धि पर प्रसिद्ध कारोबारी आनंद महिंद्रा ने लिखा कि महान लोगों के कभी न खत्म होने वाले सफर पर ऐसी उपलब्धियां एक माइलस्टोन हैं. महाभारत के अर्जुन से संबंध बिठाते हुए उन्होंने लिखा कि अपने रियर व्यू मिरर में 2800 रेटिंग को पाने पर आपको बधाई अर्जुन!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










