रिटायरमेंट के बाद रहाणे को मिलेगी 70 हजार की मासिक पेंशन, जानिए क्या है BCCI की पूर्व क्रिकेटरों के लिए योजना

Updated:
विज्ञापन

अजिंक्य रहाणे (फोटो—एक्स)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की पेंशन योजना अब चर्चा में है, खासकर अजिंक्य रहाणे को मिलने वाली ₹70 हजार की मासिक पेंशन के बाद. यह योजना सिर्फ बड़े खिलाड़ियों के लिए नहीं, बल्कि महिला क्रिकेटरों, अंपायरों और मैच अधिकारियों को भी आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है.

विज्ञापन

BCCI Pension Scheme: भारतीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अजिंक्य रहाणे को अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की पेंशन योजना का लाभ मिलेगा. 85 टेस्ट मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले रहाणे उच्चतम पेंशन स्लैब के लिए योग्य हैं और उन्हें हर महीने करीब 70 हजार रुपये पेंशन मिलने की पात्रता है.

विज्ञापन

खिलाड़ियों को मिले आर्थिक सुरक्षा

रहाणे के संन्यास के बाद एक बार फिर BCCI की पूर्व क्रिकेटरों के लिए चलाई जा रही पेंशन योजना चर्चा में आ गई है. इस योजना का उद्देश्य उन खिलाड़ियों को आर्थिक सुरक्षा देना है, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट में लंबे समय तक योगदान दिया, खासकर उन दौर के क्रिकेटरों को जब खेल से कमाई के मौजूदा साधन उपलब्ध नहीं थे.

2022 में किया था बदलाव

श्रेणीमासिक पेंशन
वरिष्ठ पूर्व टेस्ट क्रिकेटर₹70,000
पूर्व टेस्ट क्रिकेटर₹60,000
पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर₹30,000
2003 से पहले के प्रथम श्रेणी क्रिकेटर₹45,000
पूर्व भारतीय महिला अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी₹52,500
2003 से पहले की महिला प्रथम श्रेणी क्रिकेटर₹45,000

BCCI ने 1 जून 2022 से अपनी पेंशन योजना में बड़ा बदलाव किया था. इसके तहत पूर्व खिलाड़ियों और अधिकारियों की पेंशन राशि में बढ़ोतरी की गई थी. इस बदलाव से करीब 900 पूर्व क्रिकेटरों और अधिकारियों को फायदा मिला था. कई श्रेणियों में पेंशन राशि को दोगुना तक बढ़ाया गया था.

महिला क्रिकेटर्स भी इसमें शामिल

BCCI की पेंशन योजना में खिलाड़ियों की पात्रता उनके क्रिकेट करियर के आधार पर तय होती है. इसमें खेले गए मैचों की संख्या, क्रिकेट का स्तर और संन्यास का समय जैसे पहलुओं को ध्यान में रखा जाता है. इस योजना के तहत सिर्फ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ही नहीं, बल्कि घरेलू क्रिकेट में योगदान देने वाले पूर्व खिलाड़ी, महिला क्रिकेटर, अंपायर और मैच अधिकारी भी शामिल हैं.

क्रिकेटरों को मिलता है मेडिकल खर्च

इसके अलावा BCCI ने पूर्व क्रिकेटरों के लिए मेडिकल सहायता की सुविधा भी बढ़ाई है. कम से कम 10 प्रथम श्रेणी मैच खेलने वाले योग्य पूर्व खिलाड़ियों के लिए मेडिकल खर्च की सीमा को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये किया गया है.

Also Read: सचिन के एक बात ने बदल दी विराट कोहली की जिदंगी, खुद किया था खुलासा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola