JAC 10th Result: साल दर साल पिछड़ता जा रहा है पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिला, पढें पूरी रिपोर्ट

Published by : Sameer Oraon Updated At : 22 Jun 2022 12:46 PM

विज्ञापन

झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा जारी मैट्रिक के परीक्षा परिणाम में इस साल जिले का रिजल्ट 94.85 प्रतिशत रहा. जबकि पिछले साल जिले के कुल 96.30 प्रतिशत बच्चों ने पास किया था.

विज्ञापन

जमशेदपुर : झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा कल मैट्रिक और इंटर साइंस का रिजल्ट जारी हो गया. मैट्रिक परीक्षा परिणाम में इस साल पूर्वी सिंहभूम का रिजल्ट 94.85 प्रतिशत रहा. जबकि जिलावार रैकिंग में इस वर्ष साल जिले की रैकिंग 15वां हैं. इस बार पिछले साल की तुलना में 1.45 फीसदी कम बच्चों 10वीं की परीक्षा पास की है. लेकिन अगर साल दर जिले की रैकिंग पर नजर डाले तो पूर्वी सिंहभूम लगातार पिछड़ता जा रहा है. साल 2021 पूर्वी सिंहभूम 6वां स्थान पर था.

जबकि वर्ष 2019 में पूर्वी सिंहभूम राज्य में चौथे जबकि 2018 में तीसरे स्थान पर था. इधर, सरायकेला-खरसांवा जिले का रिजल्ट अपेक्षाकृत बेहतर रहा है. पश्चिमी सिंहभूम जिला इस बार खिसक कर 22 वें स्थान पर पहुंच गया है. पिछले साल की तुलना में अपेक्षाकृत पश्चिमी सिंहभूम जिले के रिजल्ट में भारी गिरावट हुई है.

पिछले साल पश्चिमी सिंहभूम 16 वें पायदान पर था. जबकि 2019 में पश्चिमी सिंहभूम राज्य में 17 वें स्थान पर था. वहीं, सरायकेला खरसांवा जिले ने इस बार बेहतर छलांग लगायी है. सरायकेला खरसांवा जिले का रिजल्ट कोल्हान में सबसे बेहतर रहा. सरायकेला खरसांवा जिला इस साल 12 वें पायदान पर है. जबकि पिछले साल सरायकेला खरसांवा जिला राज्य में 19 वें स्थान पर खिसक गया था.

पिछले साल की तुलना में कोल्हान ने लगायी बड़ी छलांग :

मैट्रिक के रिजल्ट में इस बार पिछले साल की तुलना में करीब 2.09 फीसदी कम बच्चे पास हुए हैं. जैक के अनुसार कोल्हान से इस बार कुल 51,566 बच्चों ने फॉर्म भरा था. जिसमें सिर्फ 49,925 बच्चे ही परीक्षा में शामिल हो सके. इनमें कुल 46962 परीक्षार्थी पास हो सके. तीनों जिलों को मिला कर अगर देखा जाये तो इस बार कोल्हान के कुल 94.05 प्रतिशत बच्चे पास हो सके हैं.

पूर्वी सिंहभूम जिले के 10 साल का रिपोर्ट कार्ड

वर्ष प्रतिशत शामिल उत्तीर्ण

2022 94.85 21,832 20,708

2021 96.30 25,369 24,430

2020 78.73 22,173 17, 457

2019 77.26 23,452 18,119

2018 67.08 23,402 15,967

2017 73.04 23,988 17,521

2016 69.40 24,734 17,165

2015 72.81 24,447 17,800

2014 73.81 25,447 18,782

2013 73.36 26,029 19,095

Posted By: Sameer Oraon

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola