सरायकेला : कुहासा के कारण दो बाइकों में टक्कर, तीन गंभीर रूप से घायल

सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर दुगनी के समीप दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद रोड एंबुलेंस से दो घायल को जमशेदपुर के टीएमएच व एक को एमजीएम भेजवाया गया.
सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर दुगनी के समीप दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद रोड एंबुलेंस से दो घायल को जमशेदपुर के टीएमएच व एक को एमजीएम भेजवाया गया. घटना रविवार की सुबह 5.30 बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार, सीनी के रघुडीह गांव निवासी रुद्र महतो (28) कंपनी में ड्यूटी जा रहे थे. इसी क्रम में दुगनी के समीप कुहासा से विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर हो गयी. इसमें रुद्र महतो के साथ दूसरी बाइक पर सवार सोनुआ के चमकपुर निवासी गुरुदेव नायक (33) और समरेश महतो (30) गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद सोनुआ निवासी दोनों युवकों को टीएमएच व रघुडीह निवासी युवक को एमजीएम में भर्ती कराया गया है. घटना में तीनों के सिर में गंभीर चोटें आयी है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




