दायां या बायां? शुभ कार्य के लिए घर से निकलते समय पहले कौन सा पैर रखना चाहिए बाहर

Updated:
विज्ञापन

घर से बाहर निकलते हुए व्यक्ति की सांकेतिक तस्वीर (एआई)

किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए घर से निकल रहे हैं? धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर से बाहर निकलते समय पहला कदम भी शुभ-अशुभ से जुड़ा माना जाता है. जानें दायां या बायां, कौन सा पैर पहले रखना चाहिए और इसके पीछे की पारंपरिक मान्यता क्या है.

विज्ञापन

जब भी हम किसी महत्वपूर्ण काम जैसे इंटरव्यू, परीक्षा, नई नौकरी, व्यापार की शुरुआत या किसी जरूरी यात्रा के लिए घर से निकलते हैं, तो मन में यही इच्छा होती है कि दिन शुभ बीते और कार्य बिना किसी बाधा के पूरा हो जाए. भारतीय परंपरा में ऐसे कई छोटे-छोटे नियम बताए गए हैं, जिन्हें शुभता का प्रतीक माना जाता है. इन्हीं में से एक मान्यता घर से बाहर निकलते समय पहले कौन सा पैर रखना चाहिए, इससे जुड़ी है.

विज्ञापन

घर से निकलते समय कौन सा पैर पहले रखें?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि आप किसी शुभ या महत्वपूर्ण कार्य के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं, तो मुख्य द्वार से सबसे पहले दायां (सीधा) पैर बाहर रखना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे कार्य की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा के साथ होती है और सफलता मिलने की संभावना बढ़ती है.

दायां पैर शुभ क्यों माना जाता है?

सनातन परंपरा में शरीर के दाहिने भाग को शुभ और मांगलिक कार्यों से जोड़ा गया है. यही कारण है कि अधिकांश धार्मिक अनुष्ठानों में दाहिने हाथ का विशेष महत्व होता है.  जैसे:

  • पूजा-पाठ और हवन दाहिने हाथ से किए जाते हैं.
  • रक्षा सूत्र और राखी दाहिने हाथ में बांधी जाती है.
  • विवाह के दौरान पाणिग्रहण संस्कार में दाहिने हाथ का प्रयोग होता है.
  • मंदिर में कई धार्मिक क्रियाएं भी दाहिने हाथ से करने की परंपरा है.

इसी आधार पर घर से शुभ कार्य के लिए निकलते समय दायां पैर पहले रखना मंगलकारी माना जाता है.

घर से निकलते समय इस मंत्र का करें जाप

धार्मिक मान्यता है कि यदि किसी महत्वपूर्ण कार्य पर जाते समय भगवान गणेश का स्मरण किया जाए, तो विघ्न दूर होते हैं. घर से बाहर निकलते समय श्रद्धा के साथ इस मंत्र का जाप किया जा सकता है: 

"ॐ गं गणपतये नमः।"

माना जाता है कि गणपति की कृपा से कार्यों में आने वाली बाधाएं कम होती हैं और शुभ फल प्राप्त होने की संभावना बढ़ती है.

यह भी पढ़ें: Yogini Ekadashi: पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट, शुभ मुहूर्त


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola