ePaper

Vivah Muhurat 2021-22: देवउठनी एकादशी से बजने लगेंगी शहनाइयां, जानें शादी के शुभ मुहूर्त

Updated at : 12 Nov 2021 11:59 AM (IST)
विज्ञापन
Vivah Muhurat 2021-22: देवउठनी एकादशी से बजने लगेंगी शहनाइयां, जानें शादी के शुभ मुहूर्त

14 नवंबर को देवउठनी एकादशी से इस साल एक बार फिर शादी की शहनाइयां बजने गगेंगी. जानें नवंबर 2021 से अप्रैल 2022 तक शादी के शुभ मुहूर्त कौन-कौन से हैं. इस साल 14 नवंबर 2021 को देवउठनी एकादशी से लेकर नवंबर के खत्‍म होने तक में ही विवाह के 9 शुभ मुहूर्त हैं.

विज्ञापन

शादी-विवाह, मुंडन जैसे विभिन्न शुभ कार्यों के लिए इसी महीने 2 दिन बाद से शुभ मुहूर्त शुरू हो रहे हैं. दो दिन बाद यानी देवउठनी एकादशी (14 नवंबर 2021) से विवाह के मुहूर्त शुरू हो जाएंगे. देवउठनी एकादशी के दिन ही तुलसी – शालिग्राम विवाह भी रचाया जाता है. इसी दिन के साथ शादियों का सिलसिला शुरू हो जाता है. हिंदू धर्म में शादियों के लिए शुभ मुहूर्त को बहुत अहमियत दी जाती है. जानें नवंबर 2021 से अप्रैल 2022 तक के शादी के लिए शुभ मुहूर्त कौन-कौन से हैं.

14 दिसंबर से मलमास के कारण फिर लगेगा शादियों पर ब्रेक

14 नवंबर 2021 से विवाह के लिए शुभ मुहूर्त हो रहे हैं लेकिन 14 दिसंबर से 14 जनवरी तक फिर ये मलमास के कारण शादियों पर ब्रेक लग जाएगा. सनातन धर्म और ज्‍योतिष में मलमास के दौरान शादी समेत सभी शुभ कार्यों को वर्जित बताया गया है. 2022 में मलमास खत्‍म होते ही एक बार फिर से शादियां शुरू हो जाएंगी.

नवंबर 2021 में विवाह के शुभ मुहूर्त

नवंबर 2021 में शादी करने का पहला मुहूर्त 14 नवंबर 2021 को है. इसके बाद इसी महीने की 14,15,16,20,21,22,28,29 और 30 तारीख को विवाह के शुभ मुहूर्त रहेंगे.

दिसंबर 2021 में विवाह के शुभ मुहूर्त

दिसंबर 2021 की 1,2,6,7,8,9,11 और 13 तारीख को शादी के शुभ मुहूर्त रहेंगे.

जनवरी 2022 में विवाह के शुभ मुहूर्त

जनवरी 2022 की 22,23,24 और 25 तारीख को शादी के लिए शुभ मुहूर्त रहेंगे.

फरवरी 2022 में विवाह के शुभ मुहूर्त

फरवरी 2022 की 5,6,7,9,10,11,12,18,19,20 और 22 तारीख को विवाह के लिए शुभ हैं.

Also Read: Chandra Grahan 2021 : 19 नवंबर को लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, जानें समय, सूतक काल

मार्च 2022 में विवाह के शुभ मुहूर्त

मार्च 2022 में विवाह के सिर्फ 2 शुभ मुहूर्त हैं. इस महीने की 4 और 9 तारीख को शादी के शुभ मुहूर्त हैं.

अप्रैल 2022 में विवाह के शुभ मुहूर्त

अप्रैल 2022 की 14, 15, 16, 17,19, 20, 21, 22, 23, 24 और 27 तारीख को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola