विजया एकादशी पर ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, जानें पूरी विधि
Published by : Neha Kumari Updated At : 13 Feb 2026 4:42 PM
विजया एकादशी व्रत 2026
Vijaya Ekadashi 2026: विजया एकादशी 2026 पर जानें सही पूजा विधि, व्रत का समय और इसके अद्भुत लाभ. सच्चे मन से भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में सफलता, सुख और समृद्धि प्राप्त होती है.
Vijaya Ekadashi Vrat 2026: फाल्गुन महीने की विजया एकादशी इस बार शुक्रवार को पड़ रही है, जिसे अत्यंत शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से व्रत और पूजा करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और पापों का नाश होता है. इसलिए इस दिन भक्त पूरे श्रद्धा भाव से भगवान विष्णु की पूजा करते हैं.
विजया एकादशी शुभ मुहूर्त
विजया एकादशी: 13 फरवरी 2026, शुक्रवार
- विजया एकादशी तिथि प्रारंभ: 12 फरवरी 2026 को सुबह 11:33 बजे
- विजया एकादशी तिथि समाप्त: 13 फरवरी 2026 को दोपहर 01:30 बजे
- पूजा का शुभ समय: 13 फरवरी 2026 को सुबह 06:26 बजे से 09:15 बजे तक
- पारण का शुभ समय: 14 फरवरी 2026 को सुबह 07:50 बजे से 09:15 बजे तक
विजया एकादशी की पूजा विधि
- इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें. मन को शांत रखें और व्रत का संकल्प लें. इसके बाद अपने घर के पूजा स्थान या मंदिर में जाकर भगवान विष्णु की पूजा करें.
- भगवान विष्णु को पीले रंग की चीजें अर्पित करना शुभ माना जाता है. पूजा में पीले फूल, पीला वस्त्र, पीला चंदन और पीले फल चढ़ाएं. फिर धूप और दीप जलाकर विजया एकादशी की कथा पढ़ें या सुनें.
- कथा के बाद “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें. अंत में भगवान विष्णु की आरती करें और उनसे सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें.
- व्रत का पारण अगले दिन विधि-विधान से करें. पारण समय का ध्यान रखना आवश्यक है, तभी व्रत का पूरा फल प्राप्त होता है.
विजया एकादशी के लाभ
- विजया एकादशी हर साल महाशिवरात्रि से दो दिन पहले आती है. मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं, जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और हर कार्य में सफलता मिलती है.
- यह व्रत व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा देता है और जीवन के हर क्षेत्र में विजय दिलाने वाला माना गया है. श्रद्धा और विश्वास के साथ किया गया यह व्रत सुख, शांति और समृद्धि लाता है.
यह भी पढ़ें : Vijaya Ekadashi 2026: विजया एकादशी पर किन चीजों का दान करना होता है शुभ?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










