सुबह उठकर शीशा देखने की है आदत, तो हो जाएं सावधान, पूरा दिन हो सकता है खराब

Published by : Shaurya Punj Updated At : 20 Jan 2025 8:48 AM

विज्ञापन

Vastu Tips for watching mirror after woke up

Vastu Tips: क्या आपको ज्ञात है कि सुबह उठने के बाद आईने में नहीं देखना चाहिए? वास्तु के अनुसार, यह उचित नहीं माना जाता है. मान्यता है कि सुबह की शुरुआत अपने प्रतिबिंब को देखकर नहीं करनी चाहिए.

विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में कई ऐसी बातें बताई गई हैं जो हमारे जीवन पर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं. इन्हीं में से एक है सुबह उठते ही शीशे में खुद को देखना. यह साधारण आदत नजरअंदाज की जा सकती है, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार इसका हमारे मन और शरीर पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है.आइए जानते हैं इससे जुड़े पहलू और सही तरीके.

सुबह उठकर शीशे में खुद को देखने का असर

बहुत से लोगों को सुबह उठते ही सबसे पहले शीशे में खुद को देखने की आदत होती है. लेकिन वास्तु शास्त्र के मुताबिक, यह आदत शुभ नहीं मानी जाती वास्तु विशेषज्ञों का कहना है कि सुबह-सुबह जब व्यक्ति उठता है, तो उसकी ऊर्जा सबसे कमजोर होती है. इस समय शीशे में देखना मन को बेचैन कर सकता है और दिनभर के लिए नकारात्मकता बढ़ा सकता है.

सोम प्रदोष व्रत पर करें भगवान शिव की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

रात में शीशे के आसपास की नकारात्मक ऊर्जा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, रात में जब हम सोते हैं तो आसपास की नकारात्मक ऊर्जा शीशे के पास जमा हो जाती है. सुबह उठते ही इस ऊर्जा से भरे शीशे में देखने पर व्यक्ति पर इसका बुरा असर हो सकता है. इससे व्यक्ति को दिनभर थकावट और चिड़चिड़ेपन का अनुभव हो सकता है.

स्वास्थ्य और आत्मविश्वास पर प्रभाव

सुबह शीशे में देखने से अक्सर हम अपने चेहरे की कमियों पर ध्यान देने लगते हैं, जैसे झुर्रियां, दाग-धब्बे या सफेद बाल
इससे मन में आत्म-संदेह पैदा हो सकता है और आत्मविश्वास कम हो सकता है.वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह अपने प्रतिबिंब को देखना शुभ नहीं माना जाता क्योंकि यह मन में अशुभ विचारों को जन्म दे सकता है.

शीशे से जुड़े वास्तु नियम

  • शीशे की सही दिशा: वास्तु के अनुसार, घर में शीशे को उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना सबसे अच्छा माना जाता है.
  • सोने की जगह से दूर रखें शीशा: यह सुनिश्चित करें कि सोते समय आपका प्रतिबिंब शीशे में न दिखे.
  • साफ-सुथरा रखें शीशा: वास्तु के अनुसार, गंदे और धूलभरे शीशे नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं.
  • रात में ढक दें शीशा: अगर संभव हो तो रात में शीशे को किसी कपड़े से ढक दें.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola