Vastu Tips For Puja Ghar: वास्तु शास्त्र के अनुसार पूजा घर कैसा होना चाहिए, जानें पूजा घर से जुड़ी ये महत्वपूर्ण बातें
Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Dec 2024 4:15 PM
Vastu Tips For Puja Ghar
Vastu Tips For Puja Ghar: वास्तु के अनुसार घर का निर्माण करने के बावजूद कभी-कभी आपको अपेक्षित परिणाम नहीं मिलते. सफलता की बजाय असफलता का सामना करना पड़ सकता है. इसके परिणामस्वरूप आपके सुख-चैन में बाधाएँ उत्पन्न होने लगती हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह स्थिति आपके घर में वास्तु दोष के होने का संकेत है. इस स्थिति में, कुछ सरल वास्तु उपायों को अपनाकर आप अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं.
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पूजा स्थल किस दिशा में रखे उसका ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है. जिस घर का वास्तु दोष अनुकूल रहे सब ठीक रहता है. आपको हम बता रहे हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार पूजा घर कैसा होना चहिए, किस दिशा में होना चहिए.कई लोग मकान बना लेते है लेकिन पूजा स्थल का दिशा ठीक नही होता है जो आपके परिवारिक जीवन को ज्यादा प्रभाव पड़ता है. आप जब मकान का निर्माण कर रहें है, उसमें पूजा स्थल या पूजा रूम का अनुकुल होना बहुत जरुरी होता है.
ईशान कोण में पूजा करना होता है शुभ
आपके पास जगह हो तो भवन में पूजाघर ईशान कोण एवं पूर्व दिशा के मध्य में बनवाना चाहिए. यदि जगह का अभाव हो उस स्थति में पूजा का स्थान इसी जगह बनवाना उचित होता है. ईशानकोण के स्वामी ईश होते है इसलिए इस दिशा को प्रमुख माना जाता है. पूजा घर को ऐसे बनवाना चाहिए, जिसे आप पूजा करने वाले व्यक्ति का मुंह पूरब तथा उतर दिशा की तरह मुंह करके पूजा करें, तो शुभ माना जाता है. धार्मिक ग्रन्थ में भी वर्णित है. धन प्राप्ति के लिए पूजा करते समय पूर्व तथा उतर दिशा में मुंह करके पूजन करने से धन का लाभ होता है.
पूजा सम्बन्धित वास्तु निर्दोष एवं निवारण
- पूजा घर में पुरानी मूर्ति नहीं रखनी चाहिए या अस्थिर प्रतिमा का स्थापना नहीं करनी चाहिए .
- पूजा घर का रंग सफेद अथवा हलके पिला रंग से रंगा होना चाहिए .
- पूजा घर में ब्रह्मा, विष्णु, शिवजी ,इंद्र ,सूर्य एवं कार्तिक्य का मुख पूर्व तथा पश्चिम दिशा में होनी चाहिए इससे घर में सुख शांति मिलती है.
- पूजा घर में देवी -देवता का फोटो एक दूसरे के आमने सामने नहीं रखे इससे देवता नाराज होते है
- पूजाघर की प्रतिमा कभी भी प्रवेश द्वार के सामने नहीं होना चाहिए.
- पूजा घर में गणेश जी कुबेर ,दुर्गाजी का मुख दक्षिण दिशा की ओर होना चाहिए.
- पूजा घर के पास , या भवन के इशान कोण में कूडादान, झाड़ू आदि नहीं रखना चाहिए संभवतः हो सके पूजा घर को साफ -सफाई रखे पूजा स्थल का सफाई करने का समान जैसे झाडू तथा पोछा लगाने का समान अलग रखे .
- पूजा घर में हनुमान जी का मुख नैऋत्य कोण कोण में होना चाहिए.
- पूजा घर में कभी भी धन एवं बहुमूल्य वस्तुएं छिपानी चाहिए.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










