Vastu Tips: रसोईघर गलत दिशा में बना है तो बढ़ सकती हैं परेशानियां, जानें सही नियम

Published by : Neha Kumari Updated At : 04 Feb 2026 12:15 PM

विज्ञापन

रसोईघर के लिए वास्तु उपाय

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में किचन को अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान माना गया है. इसलिए वास्तु के अनुसार किचन का निर्माण करना बहुत आवश्यक होता है. यदि आप वास्तु के नियमों के अनुसार किचन बनाते हैं, तो परिवार में खुशहाली बनी रहती है और आपसी एकता भी मजबूत होती है. आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन किस दिशा में बनाना आपके लिए शुभ रहेगा.

विज्ञापन

Vastu Tips: अक्सर लोग मकान तो बना लेते हैं, लेकिन मकान की किस दिशा में क्या बनाना चाहिए, इसकी सही जानकारी न होने के कारण कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वास्तु शास्त्र एक अत्यंत प्राचीन विद्या है, जिसमें घर के हर हिस्से के निर्माण से जुड़े नियम बताए गए हैं. प्राचीन काल में भी घरों का निर्माण वास्तु के नियमों को ध्यान में रखकर किया जाता था. आज हम जानेंगे कि वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार रसोईघर का निर्माण कैसे करना चाहिए, ताकि घर में सुख-शांति और आपसी एकता बनी रहे.

रसोईघर से संबंधित वास्तु निर्देश

  • घर बनाते समय रसोईघर अग्नि कोण (दक्षिण-पूर्व दिशा) में ही बनाना चाहिए. यदि अग्नि कोण में रसोईघर बनाना संभव न हो, तो पश्चिम दिशा रसोईघर के लिए अनुकूल मानी जाती है.
  • रसोईघर की लंबाई और चौड़ाई के गुणनफल को 9 से गुणा कर 8 से भाग देने पर यदि शेषफल 2 आता है, तो इसे शुभ माना जाता है.
  • ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में चूल्हा नहीं रखना चाहिए. ऐसा करने से आर्थिक नुकसान हो सकता है तथा वंशवृद्धि में बाधा आती है.
  • खाना बनाते समय गृहिणी या खाना बनाने वाले व्यक्ति का मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए. ऐसा करने से परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है.
  • रसोईघर में पीने का पानी ईशान कोण अथवा उत्तर दिशा में रखना चाहिए.
  • रसोईघर में भारी सामान और बर्तन आदि दक्षिण दीवार की ओर रखने चाहिए.
  • रसोईघर में गैस बर्नर, चूल्हा, स्टोव या हीटर आदि दीवार से कम से कम 4 इंच की दूरी पर होने चाहिए.
  • यदि रसोईघर में फ्रिज रखना हो, तो उसे अग्नि कोण, अर्थात दक्षिण या पश्चिम, अथवा उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है. नैऋत्य कोण में फ्रिज कभी न रखें, इससे मशीन खराब होने की संभावना रहती है.
  • रसोईघर से पानी की निकासी दक्षिण-पश्चिम या नैऋत्य कोण की ओर होनी चाहिए.

जन्मकुंडली, वास्तु तथा व्रत-त्योहार से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
📞 8080426594 / 9545290847

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola