ePaper

'वैलेंटाइन डे' पर खास ग्रह संयोग, शुक्र और शनि बढ़ाएंगे रिश्ते में प्यार और रोमांस

Updated at : 07 Feb 2026 11:49 AM (IST)
विज्ञापन
Valentine’s Day

वैलेंटाइन डे 2026

Valentine’s Day: वैलेंटाइन डे 2026 पर शुक्र और शनि की युति प्रेम संबंधों में स्थिरता, ईमानदारी और रोमांस बढ़ाने का संकेत दे रही है. ऐसे में हम ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी के माध्यम से जानेंगे कि इस खास युति का आपके रिश्तों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है. साथ ही कुछ ऐसे उपायों के बारे में भी जानेंगे, जिनसे आपके रिश्ते पर शुभ प्रभाव पड़े और रिश्ता मजबूत हो सके.

विज्ञापन

Valentine Day: ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी के अनुसार, इस वैलेंटाइन डे 2026 पर शुक्र और शनि की युति प्रेम संबंधों में एक नया मोड़ ला सकती है. ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को प्रेम, सौंदर्य और विलासिता का कारक माना जाता है, जबकि शनि स्थायित्व और ईमानदारी का प्रतीक हैं. वर्तमान में शुक्र अपने मित्र शनि की राशि कुंभ में गोचर कर रहे हैं. शुक्र और शनि की यह जोड़ी प्रेम में गहराई और भौतिक सुखों का मिश्रण लेकर आई है. जहां शनि रिश्तों में पारदर्शिता और वफादारी की मांग करते हैं, वहीं शुक्र प्रेम, वैभव और लव लाइफ में रोमांस को सक्रिय करते हैं. साथ ही ऐश्वर्य में वृद्धि का संकेत भी देते हैं. शुक्र नए रिश्तों को अधिक प्रभावित करते हैं. नए पार्टनर के साथ समय बिताना, होटल में खाना खाना, लंबी ड्राइव पर जाना या महंगे गिफ्ट देना रिश्ते पर सकारात्मक असर डाल सकता है.

शुक्र और शनि की युति प्रभाव

रिश्तों की उलझन होगी दूर


अगर आप लंबे समय से अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने को लेकर कंफ्यूजन में हैं, तो यह समय निर्णय लेने के लिए बेहतर हो सकता है. शनि की उपस्थिति आपको हकीकत दिखाएगी, जबकि शुक्र की ऊर्जा आपको अपने पार्टनर के प्रति अधिक उदार बनाएगी. यदि आपके पार्टनर से मतभेद चल रहा है या रिश्ते में खटास है, तो एक सरप्राइज गिफ्ट और साथ में बिताया गया क्वालिटी टाइम असमंजस दूर कर सकता है.

लिव-इन रिलेशनशिप पर खास असर

लिव-इन पार्टनरशिप में रह रहे लोगों के लिए यह समय सुखद रह सकता है. शनि और शुक्र का साथ भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि करा सकता है. घर की साज-सज्जा या किसी लग्जरी आइटम पर खर्च करना आपके आपसी तालमेल को बेहतर बना सकता है. रिश्ते में ईमानदारी बनाए रखने से भविष्य और मजबूत होगा.

नए रिश्तों में आएगी ताजगी

जो लोग हाल ही में किसी नए रिश्ते से जुड़े हैं, उनके लिए शुक्र का प्रभाव अधिक प्रबल रहेगा. नए पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाना, डिनर डेट पर जाना या उन्हें उपहार देना आपके आकर्षण को बढ़ा सकता है.

वैवाहिक जीवन में रोमांस की वापसी

विवाहित जोड़ों के लिए यह वैलेंटाइन डे खास रह सकता है. शनि न्यायप्रिय हैं, इसलिए पुराने विवाद सुलझने की संभावना है. शुक्र ऐश्वर्य बढ़ा सकते हैं, जिससे वैवाहिक जीवन में रोमांस और आपसी समझ बढ़ेगी. अपने जीवनसाथी को कोई कीमती आभूषण या उपहार देना शुभ माना जा सकता है.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola