Budget 2026: माघ पूर्णिमा पर ग्रहों की स्थिति दे रही बजट में कड़े फैसलों का संकेत, ऐसे समझे विपक्ष के तीखे तेवर और जनता की उम्मीदों का ज्योतिषीय गणित

Updated at : 01 Feb 2026 12:29 PM (IST)
विज्ञापन
Budget 2026 Astrology

बजट 2026 पर ज्योतिषीय गणना

Budget 2026 Astrology: आज माघ पूर्णिमा पर पेश होने वाला यह बजट 'लोक-लुभावन' होने के बजाय 'राष्ट्र-निर्माण' पर केंद्रित दिख रहा है. क्योंकि चंद्रमा की शुभ स्थिति आम आदमी की उम्मीदों को थोड़ा सहारा देगी, लेकिन शनि-मंगल का प्रभाव इसे एक सख्त और अनुशासित बजट बनाएगा.

विज्ञापन

Budget 2026 Astrology: आज 01 फरवरी 2026 दिन रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोक सभा में बजट पेश करने जा रही हैं. ज्योतिषीय दृष्टिकोण से आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि माघ पूर्णिमा का पावन अवसर है और ग्रहों की स्थिति एक बहुत ही ‘अनुशासित’ और ‘दूरगामी’ बजट की ओर इशारा कर रही है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कि 9 ग्रहों की स्थिति और माघ पूर्णिमा का इस बजट पर क्या प्रभाव पड़ेगा.

बजट पर ग्रहों का प्रभाव

आज लोक सभा में पेश होने जा रही बजट की रूपरेखा मुख्य रूप से शनि, मंगल और बुध के प्रभाव में रहेगी. आज शनि देव मीन राशि में विराजमान हैं, जो वित्त व्यवस्था में पारदर्शिता और अनुशासन के कारक हैं. आज शनि देव यह संकेत दे रहे हैं कि सरकार टैक्स चोरी रोकने और कॉर्पोरेट सेक्टर पर कड़े नियम लागू करने पर ध्यान देगी.

चतुर्ग्रही योग का प्रभाव

सूर्य, मंगल, बुध और शुक्रदेव आज मकर राशि में स्थित है, जो मकर राशि में चतुर्ग्रही योग का निर्माण हुआ है. मकर राशि में चार प्रमुख ग्रहों का होना बजट को बहुत ‘प्रैक्टिकल’ बनाता है. ग्रहों के मंत्री मंगलदेव मकर राशि में उच्च के होने के कारण रक्षा बजट में भारी बढ़ोतरी और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर का संकेत दे रहे हैं.

बुध और देव गुरु बृहस्पति का प्रभाव

ग्रहों के राजकुमार बुध की उपस्थिति व्यापारिक नियमों में सरलीकरण की ओर इशारा करती है. देव गुरु बृहस्पति आज मिथुन में में मौजूद है. देव गुरु की स्थिति शिक्षा और आईटी सेक्टर के लिए नए रास्ते खोलेगी, हालांकि यह ‘सीमित लेकिन दीर्घकालिक’ लाभ वाला दृष्टिकोण रखेगी.

विपक्ष का रुख और राजनीतिक गर्माहट

आज राहु कुंभ में और केतु सिंह राशि में स्थित है. राहु और केतु की स्थिति सदन में तीखी बहस और असहमति का संकेत दे रही है. राहु और केतु का आमने-सामने होने से यह संकेत मिल रहा है कि विपक्ष आंकड़ों और विशेष रूप से बेरोजगारी या महंगाई के मुद्दे पर सरकार को जमकर घेरेगा.

ग्रहों का संकेत

शनि और राहु के प्रभाव के कारण कुछ नई योजनाओं पर विपक्ष भ्रम की स्थिति पैदा कर सकता है. पूर्ण सहमति की संभावना कम है. बजट के कुछ प्रावधानों पर तीखी प्रतिक्रिया और विवाद देखने को मिलेगी. मकर राशि मे सूर्य , मंगल, बुध और शुक्र की जमावड़ा शेयर मार्केट मे हड़कंप मचा सकती है. वहीं सोने-चांदी के भाव मे स्थिरता आएगी. इलेक्ट्रॉनिक और टेलकम्यूनिकैशन से जुड़े प्रोडक्ट महंगे होंगे.

जनता के लिए कितना फायदेमंद?

आज माघ पूर्णिमा है, जो दान और पुण्य का दिन है. चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क राशि में मौजूद है, जो जनता की भावनाओं और सुख-सुविधाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं. चंद्रमा का अपनी राशि में होना यह बताता है कि सरकार ‘मध्यम वर्ग’ और ‘किसानों’ के लिए कुछ भावनात्मक और राहत भरी घोषणाएं करेगी.

स्वास्थ्य और कल्याण

माघ पूर्णिमा के प्रभाव से स्वास्थ्य सेवाओं और ग्रामीण विकास के लिए बड़ा बजट आवंटित होने की संभावना है. हालांकि, शनिदेव और मंगल की कठोर दृष्टि यह भी बता रही है कि सरकार आत्मनिर्भरता और कड़े आर्थिक सुधारों पर ध्यान देगी, जो लंबे समय में तो जनता के हित में होंगे, लेकिन तत्काल राहत सीमित हो सकती है.

Also Read: आज खुलेगा Budget 2026 का पिटारा, इनकम टैक्स से लेकर किसान, रेलवे, शेयर बाजार तक बड़ी उम्मीदें

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola