mahakal bhasm aarti: मंदिर में भक्तों के बिना हुई महाकाल की पूजा, सावन की पहली सोमवारी पर देखें Live भस्म आरती
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 26 Jul 2021 11:37 AM
mahakal bhasm aarti time: आज सावन की पहली सोमवारी है. कोरोना महामारी के कारण शिव भक्तों को महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने की अनुमति नहीं है. ऐसे में भक्त दूर से बाबा के दर्शन कर रहे थे.
mahakal bhasm aarti time: आज सावन की पहली सोमवारी है. कोरोना महामारी के कारण शिव भक्तों को महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने की अनुमति नहीं है. ऐसे में भक्त दूर से बाबा के दर्शन कर रहे थे. मंदिर प्रबंधन की तरफ से कैंपस में भी आरती का लाइव प्रसारण किया गया.
इसके साथ ही महाकाल एप पर भी बाबा की भस्म आरती लोग देख सकते हैं. सावन के पहले सोमवार को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल का भव्य भस्मारती की गई है. इस दौरान भक्तों की मौजूदगी नहीं थी. महाकाल इस बार भी भक्तों को पाबंदियों के साथ ही दर्शन देंगे.
अहले सुबह भगवान भोले का श्रृंगार किया गया. उसके बाद भस्माआरती की गई. 25 जुलाई को भी मंदिर में भक्तों के बिना ही महाकाल की पूजा हुई थी. कोरोना नियमों का पालन करते हुए इस बार भी भक्त दूर से महाकाल के दर्शन कर सकेंगे. इस बार भी महाकाल के दर्शन करने के लिए भक्तों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा. वहीं, कावड़ यात्रा पर भी प्रतिबंध है.
https://www.youtube.com/watch?v=bf1bkBWb-2w
हर साल सावन के महीने में उज्जैन में श्रद्धालुओं की भीड़ खूब उमड़ती थी. पिछले दो साल से कोरोना की वजह से यहां पर ढेर सारी पाबंदियां हैं, इसलिए भक्तों की संख्या कम हो गई है.
Posted by: Radheshyam Kushwaha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










