Tulsi Vivah 2024 Shubh Muhurat: तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त आज शाम से शुरु, जानें कब करें पूजा
Tulsi Vivah 2024 Shubh Muhurat
Tulsi Vivah 2024 Shubh Muhurat: कार्तिक मास में तुलसी विवाह का आयोजन करने की प्रथा है. इस दिन शालिग्राम और तुलसी का विवाह कराने से अनंत पुण्य की प्राप्ति होती है. तुलसी विवाह का विशेष मुहूर्त और इसका महत्व है.
Tulsi Vivah 2024 Shubh Muhurat: साल में एक बार तुलसी विवाह का आयोजन किया जाता है.यह पूजा कार्तिक मास में संपन्न होती है.धार्मिक परंपराओं के अनुसार, तुलसी विवाह पूजा करने से परिवार में सुख और समृद्धि का वास होता है.इस विवाह में तुलसी के पौधे का विवाह भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप के साथ किया जाता है.वैसे तो तुलसी विवाह की तिथि आज शाम से ही शुरु है. यहां जानें तुलसी विवाह की पूजा कब करें
तुलसी विवाह 2024 कब है ?
एकादशी तिथि का प्रारंभ मंगलवार, 12 नवंबर 2024 को शाम 4:04 बजे होगा, और यह अगले दिन, बुधवार, 13 नवंबर को दोपहर 1:01 बजे समाप्त होगी. हिंदू धर्म में पर्वों का आयोजन उदयातिथि के अनुसार किया जाता है. इस प्रकार, तुलसी विवाह 13 नवंबर, 2024 को आयोजित किया जाएगा.
कैसे करें तुलसी पूजन ?
तुलसी पूजन प्रारंभ करने के लिए प्रात: काल स्नान करना आवश्यक है.
इसके पश्चात तुलसी के पौधे के पास जाकर जल अर्पित करें.
तुलसी के पौधे के समक्ष बैठकर तुलसी की माला का जाप करना भी लाभकारी है.
यदि संभव हो, तो तुलसी के पौधे को फल, फूल और सिंदूर के साथ लाल चुनरी अर्पित करें.
प्रतिदिन शाम को तुलसी के समक्ष दीपक जलाना अनिवार्य है.
Dev Uthani Ekadashi 2024 Vrat Katha: आज है देवउठनी एकादशी, जरूर पढ़ें ये कथा
Dev Uthani Ekadashi 2024 Aarti: देवउठनी एकादशी करें ये विशेष आरती का पाठ, भगवान होंगे प्रसन्न
Dev Uthani Ekadashi 2024 Upay: देवउठनी एकादशी पर करें ये उपाय, जाग उठेगी किस्मत
तुलसी विवाह 2024 का शुभ मुहूर्त
तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त 13 नवंबर की शाम 5:29 बजे से लेकर शाम 7:53 बजे तक रहेगा.
तुलसी विवाह सामग्री
लकड़ी की चौकी, गेरू, फल, फूल,चंदन, धूपबत्ती, घी का दीपक, सिंदूर, फूलों की माला, लाल चुनरी, श्रृंगार का सामान, गन्ना, कलश, गंगाजल, आम के पत्ते, मिठाई आदि.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










