Thursday Born People Personality Traits: कुछ ऐसे होते हैं गुरूवार के दिन जन्मे लोग

Published by : Shaurya Punj Updated At : 09 Dec 2024 10:04 AM

विज्ञापन

Thursday Born People personality traits

Thursday Born People personality traits: व्यक्तिगत गुण, व्यवहार, व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में ज्योतिष शास्त्र में विभिन्न विधियों जैसे हस्तरेखा, जन्मतिथि, अंक ज्योतिष और कुंडली के माध्यम से जानकारी प्राप्त की जाती है.इसके अतिरिक्त, जिस दिन व्यक्ति का जन्म होता है, उस दिन के स्वामी ग्रह का उसके जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव होता है.गुरुवार को जन्मे व्यक्तियों के स्वभाव, गुण और भविष्य के संबंध में ज्योतिष शास्त्र में विस्तृत जानकारी उपलब्ध है, जो निम्नलिखित है...

विज्ञापन

Thursday Born People personality traits: व्यक्ति का जन्मदिन का प्रभाव बहुत ज्यादा पड़ता है. व्यक्ति का जन्म शुभ ग्रह के दिन हो तब उनका भाग्य चमक जाता है. उनके जीवन में कोई परेशानी नहीं होती है. कम समय में अच्छे मुकाम पर पहुंच जाते है.उनका मनोबल भी बड़ा होता है. जिन व्यक्ति का जन्म गुरुवार को हुआ है, वह व्यक्ति बहुत ही आकर्षित होते है. इनमें विद्वता कूट कूट कर भरी रहती है .यह बहुत इमानदार होते है आशावादी तथा मानव प्रेमी एवं अच्छे चरित्र वाले होते है. समाज में खूब मान – सम्मान मिलता है, सभी कार्य में निपुण होते है.

Astrology: जन्मकुंडली के अनुसार कौन सा क्षेत्र आपके लिए अनुकूल है व्यापार या नौकरी

गुरुवार भगवान विष्णु का दिन होता है

गुरुवार के दिन जन्मे लोगों का रहन -सहन उत्तम रहता है. इनका विचार भी अनुकूल रहता है, क्योंकि यह दिन भगवान विष्णु के होने के कारण इस दिन का प्रभाव काफी अलग ही रहता है, ये बहुत ही महत्वपूर्ण होते है सभी कार्य अपने मन के अनुकूल करते है. समय के पहले अपना कार्य पूर्ण करते है. इनको फुहड़पन पसंद नहीं होता है. अपने आप को अस्त -व्यस्त रखते है.

प्रेम संबंध के खोज में हमेशा रहते है

गुरुवार के दिन जन्मे लोग हमेशा एक दूसरे के प्रति वफादार होते है चुंबकीय आकर्षण शक्ति मजबूत होता है इनके मित्र समुदाय बहुत होते है .इनमे प्रेम सम्बन्ध मजबूत बनता है इनके पास आए व्यक्ति के व्यक्तित्व के क्षणों को जांच लेते है. उनके आने का उद्देश्य को समझ लेते है. गृहस्थ जीवन भी अनुकूल होता है. विशेषकर राजनितिक में बहुत ही प्रखर होते है. अच्छे सलाहकार होते है. इनमे अनुशासन के साथ बहुत बेहतरीन जीवन जीने में कामयाब होते है .

गुरुवार के जन्म लेने वाले प्रभावशाली होते हैं

गुरुवार के दिन देव गुरु वृहस्पति का दिन होता है, जिससे यह दिन काफी प्रभावशील होता है, जिसके कारण गुरुवार के दिन जन्मे बालक बड़े अधिकारी होते है ,ललित तथा काला के प्रेमी होते है बड़े व्यापारी होते है. यदि आप स्त्री है आप दयालु, अच्छे चरित्र वाली इमानदार ,उदारमान ,आकर्षण और सद्गुण की खान है. आपकी कीमती गहनों और कीमती वस्त्रों में अधिक रूचि होती हैं.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola