ePaper

Surya Grahan 2020: इसी हफ्ते के आखिरी दिन लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए ग्रहण और सुतक काल का समय

Updated at : 17 Jun 2020 11:23 AM (IST)
विज्ञापन
Surya Grahan 2020: इसी हफ्ते के आखिरी दिन लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए ग्रहण और सुतक काल का समय

Surya Grahan 2020: इसी हफ्ते के आखिरी दिन यानि कि रविवार की सुबह साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. 21 जून को लगने वाले इस ग्रहण के दौरान सूर्य कर्क रेखा के ठीक ऊपर होगा. इसके अलावा, ये दिन साल का सबसे बड़ा दिन माना जाता है. विशेषज्ञों की मानें तो इससे पहले 2001 में यानि कि 19 साल पहले 21 जून को सूर्य ग्रहण लगा था.

विज्ञापन

Surya Grahan 2020: इसी हफ्ते के आखिरी दिन यानि कि रविवार की सुबह साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. 21 जून को लगने वाले इस ग्रहण के दौरान सूर्य कर्क रेखा के ठीक ऊपर होगा. इसके अलावा, ये दिन साल का सबसे बड़ा दिन माना जाता है. विशेषज्ञों की मानें तो इससे पहले 2001 में यानि कि 19 साल पहले 21 जून को सूर्य ग्रहण लगा था.

शास्त्रों के अनुसार रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित होता है, और इस बार का ग्रहण भी रविवार के दिन ही पड़ रहा है. वहीं, इस दिन 9 ग्रहों में से 6 ग्रह वक्री यानि उल्टे चाल में चलेंगे. आषाढ़ अमावस्या को लगने वाले सूर्य ग्रहण लोगों के जीवन को भी प्रभावित करेगा. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार के इस सूर्य ग्रहण में कई संयोग बनने वाले हैं.

ग्रहण में किन नियमों का करें पालन

ग्रहण का सूतक काल 20 जून रात 9 बजकर 25 मिनट से ही शुरू हो जाएगा. ज्योतिषियों के अनुसार ग्रहण से 12 घंटे पहले से लेकर खत्म होने के 12 घंटे बाद तक सूतक रहता है. इस दौरान लोगों को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए. जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकलें और सुनसान जगहों पर जानें से बचें. इसके साथ ही कोशिश करें कि ग्रहण से 12 घंटे पहले ही भोजन कर लें. हालांकि, छोटे बच्चे, बूढ़े, गर्भवती महिलाएं और बीमार लोग चार घंटे पहले तक खा सकते हैं.

इसके अलावा, ग्रहण के बाद मुमकिन हो तो घर में मौजूद पानी भी बदल लें. कहा जाता है कि ग्रहण के बाद पानी दूषित हो जाता है. ग्रहण लगने से पहले खाद्य पदार्थों जैसे कि आटा, दूध में कुश या तुलसी की पत्तियां डाल देनी चाहिए. वहीं, ग्रहण के बाद स्नान करने का प्रावधान है. ग्रहणकाल में छूए हुए वस्त्र आदि की शुद्धि के लिए बाद में उसे धो देना चाहिए तथा स्वयं भी वस्त्र सहित स्नान करना चाहिए.

ये है ग्रहण का समय

देश में सूर्य ग्रहण का रविवार की सुबह 10 बजकर 31 मिनट के करीब होगा और इसकी समाप्ति 02 बजकर 04 मिनट पर होगी. ग्रहण की कुल अवधि 03 घंटे 33 मिनट की होगी. दोपहर 12:18 बजे के करीब ग्रहण अपने पूर्ण प्रभाव में रहेगा. वहीं, ग्रहण का सूतक शनिवार यानि कि 20 जून की रात 09:25 PM से शुरू हो जायेगा.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola