ePaper

Surya Grahan 2020 Timings: अगले सप्ताह लग रहा है सूर्य ग्रहण, जानिए तारीख, सूतक काल और किस राशि-नक्षत्र में लगेगा ये ग्रहण...

Updated at : 07 Dec 2020 10:28 AM (IST)
विज्ञापन
Surya Grahan 2020 Timings: अगले सप्ताह लग रहा है सूर्य ग्रहण, जानिए तारीख, सूतक काल और किस राशि-नक्षत्र में लगेगा ये ग्रहण...

Surya Grahan 2020 Timings: अगले सप्ताह इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लग रहा है. यह सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को लगेगा. यह महीना ज्योतिष गणना के अनुसार बेहद ही महत्वपूर्ण है. साल का अंतिम सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में लगेगा.

विज्ञापन

Surya Grahan 2020 Timings: अगले सप्ताह इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लग रहा है. यह सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को लगेगा. यह महीना ज्योतिष गणना के अनुसार बेहद ही महत्वपूर्ण है. साल का अंतिम सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में लगेगा. भारतीय समय के अनुसार, सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर की शाम 7 बजकर 3 मिनट से शुरू हो जाएगा और 15 दिसंबर की रात 12 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगा. वहीं, 15 दिसंबर को धनु संक्रांति भी है. पंचांग के अनुसार यह ग्रहण इस साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण होगा. इस ग्रहण को खंडग्रास सूर्य ग्रहण माना जा रहा है.

जानें कब लगेगा सूर्य ग्रहण

ज्योतिष गणना के अनुसार 14 दिसंबर रविवार को मार्गशीर्ष यानि अगहन मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लग रहा है. भारतीय समयानुसार सूर्य ग्रहण का समय शाम 7 बजकर 3 मिनट से आरंभ होगा और इसकी समाप्ति मध्यरात्रि में यानी 15 दिसंबर की रात 12 बजकर 23 मिनट पर होगी. सूर्य ग्रहण की अवधि 5 घंटे की रहेगी.

जानें कहां-कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

इस बार सूर्य ग्रहण के दौरान सूतक काल मान्य नहीं होगा. लेकिन जो लोग सूतक काल को मानते हैं वे सूतक काल के नियमों का पालन कर सकते हैं. यह ग्रहण दक्षिण अफ्रीका, प्रशांत महासागर सहित दक्षिण अमेरिका, मैक्सिको सऊदी अरब, कतर, सुमात्रा, मलेशिया, ओमान, सिंगापुर, नॉर्थन मरिना आईलैंड और श्रीलंका में भी देखा जा सकेगा.

इस बार भारत में दिखाई नहीं देगा सूर्य ग्रहण

अगले सप्ताह लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इसलिए इस सूर्य ग्रहण को खंडग्रास कहा जा रहा है. मान्यता के अनुसार खंडग्रास सूर्य ग्रहण के दौरान मंदिरों के कपाट बंद नहीं किये जाते हैं.

सभी राशियों पर पड़ेगा इसका प्रभाव

खंडग्रास होने के बाद भी सूर्य ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा. सूर्य ग्रहण के दौरान वृश्चिक राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतनी होगी. क्योंकि इस बार का सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि में ही लगने जा रहा है. सूर्य ग्रहण के दौरान यात्रा करने से बचें. इसके साथ ही वृष, कर्क, तुला और मकर राशि के जातकों को भी सर्तकता बरतनी होगी.

News posted by : Radheshyam kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola