ePaper

Shukra Budh Yuti 2024: 10 मई को मेष राशि में शुक्र-बुध की युति, इन राशियों पर पड़ेगा बुरा प्रभाव

Updated at : 08 May 2024 12:36 PM (IST)
विज्ञापन
Shukra Budh Yuti 2024

Shukra Budh Yuti 2024

Shukra Budh Yuti 2024: बुध जो कि बुद्धि,विवेक और सुख-समृद्धि के दाता है वह 10 मई 2024 को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं

विज्ञापन

Shukra Budh Yuti 2024: 10 मई 2024 को मेष राशि में शुक्र और बुध ग्रहों की युति से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है. यह योग हर व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों की स्थिति के अनुसार अलग-अलग प्रभाव डालता है. हालांकि, कुछ राशियों को इस युति के कारण कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

वृषभ राशि: इस अवधि में जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें, खासकर निजी जिंदगी से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों में. वित्तीय लेन-देन में भी सावधानी बरतें, अन्यथा धन हानि हो सकती है.

Mohini Ekadashi 2024: कब रखा जाएगा मोहिनी एकादशी का व्रत, जानें तिथि, महत्व और विधि

मिथुन राशि: पुरानी स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं. नियमित जांच करवाएं और डॉक्टर की सलाह लें. कार्यस्थल पर वरिष्ठों के साथ विवाद करने से बचें, नहीं तो नौकरी पर खतरा हो सकता है.

तुला राशि: हाल ही में शादीशुदा जातकों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है. घर में कलह का माहौल बन सकता है. उधार देने से बचें, भविष्य में आपको वो पैसे वापस मिलने में मुश्कील हो सकती है.

वृश्चिक राशि: इस अवधि में निवेश करने से बचें, धन हानि का जोखिम है. नए प्रेम संबंधों में अस्थिरता और टूटने की संभावना है. करियर के लिए महत्वपूर्ण फैसले टाल दें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है.

मकर राशि: आर्थिक तंगी और अप्रत्याशित खर्चों का सामना करना पड़ सकता है. कार्यस्थल पर वरिष्ठों से टकराव हो सकता है. माता-पिता के साथ भी अनावश्यक विवाद हो सकते हैं.

जन्मकुंडली से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola