Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा की रात चांदनी में रखेंगे खीर, यहां देखें ईजी रेसिपी

Published by : Shaurya Punj Updated At : 06 Oct 2025 9:46 AM

विज्ञापन

शरद पूर्णिमा पर आसानी से बनाएं खीर

Sharad Purnima 2025 Kheer Easy Recipe and Importance: शरद पूर्णिमा की रात को खीर चांदनी में रखना एक पुरानी परंपरा है. माना जाता है कि चंद्रमा की किरणों में भोजन रखने से उसमें औषधीय गुण और शुभता भर जाती है. यहां जानें इस पर्व का महत्व और घर पर आसानी से बन सकने वाली स्वादिष्ट खीर की सरल रेसिपी, साथ ही जानें क्या है इसका महत्व.

विज्ञापन

Sharad Purnima 2025 Kheer Easy Recipe and Importance: दशहरा के उत्सव के बाद जल्द ही शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है. इसे कोजागरी पूर्णिमा, कौमुदी व्रत, कुमार पूर्णिमा, महारास या रास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. यह पर्व खास तौर पर अपने आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व के कारण प्रसिद्ध है, और इसे भक्ति, समृद्धि और प्रकृति के आशीर्वाद का प्रतीक माना जाता है.

शरद पूर्णिमा का महत्व

शरद पूर्णिमा का महत्व अनेक पुराणों में उल्लिखित है. भागवत पुराण (दशम स्कंध) के अनुसार, इस रात भगवान कृष्ण ने गोपियों के साथ दिव्य रास रचाया था, इसलिए इसे रास पूर्णिमा भी कहा जाता है. स्कंद पुराण के अनुसार, इस रात चंद्रमा की किरणों में अमृतत्व है और यदि इस समय भोजन रखा जाए, तो उसमें औषधीय गुण भर जाते हैं. वहीं, पद्म पुराण में बताया गया है कि इस रात देवी लक्ष्मी पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं, और इस दिन भक्ति भाव से उनका आह्वान करने से समृद्धि और सुख की प्राप्ति होती है.

शरद पूर्णिमा पर खीर बनाने के लिए जरूरी सामग्री

शरद पूर्णिमा पर खीर बनाना एक पुरानी परंपरा है. इसे बनाना अपेक्षाकृत आसान है और इसका स्वाद बेहद लाजवाब होता है. खीर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री में शामिल हैं: आधा लीटर फुलक्रीम दूध, आधा कप बासमती चावल, 2-3 धागे के केसर, आधा कप चीनी, एक चौथाई कप कसा हुआ नारियल, और काजू, बादाम व पिस्ता के कतरन (प्रत्येक एक चौथाई कप), साथ ही एक चम्मच इलायची पाउडर.

खीर बनाने की विधि

खीर बनाने की विधि सरल है. सबसे पहले चावल को धोकर लगभग एक घंटे के लिए भिगो दें. इसके बाद दो चम्मच दूध में केसर भिगोकर अलग रखें. पैन में दूध गरम करें और इसमें केसर व भिगोए हुए चावल डालकर धीमी आंच पर पकाएं. जब चावल अच्छे से पक जाएं, तब इसमें चीनी, इलायची पाउडर, नारियल और मेवे डालकर मिलाएं. थोड़ी देर चलाने के बाद गैस बंद कर दें. खीर को सर्व करने से पहले ऊपर से पिस्ता और बादाम की कतरन से सजाएं.

कब है शरद पूर्णिमा

शरद पूर्णिमा हर साल अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाई जाती है. इस साल यह पर्व 6 अक्तूबर को पड़ रहा है. पारंपरिक रूप से इस रात को चंद्रमा की रोशनी में खीर बनाने और उसे रखकर खाने की परंपरा रही है, जिसे स्वास्थ्य और आध्यात्मिक लाभ के लिए शुभ माना जाता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola