Shaniwar Ke Upay: आज शनिवार को 10 रुपये के समोसा से ये उपाय, शनिदोष होगा दूर
Published by : Shaurya Punj Updated At : 28 Dec 2024 2:05 PM
Shaniwar Ke Upay
Shaniwar Ke Upay: यदि शनि देव प्रसन्न होते हैं, तो वे गरीब को भी सम्राट बना सकते हैं, किंतु यदि वे क्रोधित हो जाएं, तो सम्राट को भी गरीब बनाने में समय नहीं लगाते. शनिवार के दिन शनि से संबंधित कुछ वस्तुओं का दान करके शनि देव को प्रसन्न किया जा सकता है, जिससे जीवन की कठिनाइयों से मुक्ति प्राप्त की जा सकती है.
Shaniwar Ke Upay: ग्रह-नक्षत्रों की राशियों और कुंडली पर सबसे अधिक प्रभाव शनिदेव का होता है. शनिदेव का निवास खाद्य पदार्थों में तेल के रूप में माना जाता है, और वे गरीबों, श्रमिकों और रोगियों में भी निवास करते हैं. इसलिए इन्हें दरिद्र नारायण के नाम से भी जाना जाता है. यदि इन सभी की श्रद्धा और समर्पण से सेवा की जाए, तो इसके सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं.
10 रुपये के एक समोसे से शनिदेव को करें खुश
हम अपने जीवन में अनेक अवसरों पर समोसे, जलेबी और चाट का स्वाद लेने में आनंदित होते हैं, किंतु आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के लिए यह संभव नहीं होता. यदि आप किसी कठिनाई का सामना कर रहे हैं, तो 10 रुपये का एक समोसा भी आपकी किस्मत को बदल सकता है. शनि देव आपकी कृपा से प्रसन्न रहेंगे. इसके अलावा शनिवार को गरीबों मे नमकीन चीजों का दान भी शुभफल देता है. शनि दोष को दूर करने में ये उपाय कारगर हो सकते हैं.
Somvati Amavasya 2024 Upay: सोमवती अमावस्या पर करें पितृ स्तोत्र का पाठ, पितृ दोष होगा दूर
मजदूरों को समोसा परोसें
शनिवार के दिन कुछ विशेष उपाय करने से न केवल शनि, बल्कि राहु और केतु भी आपकी कृपा करेंगे. धन से जुड़ी समस्याओं को हल करने के लिए सरसों के तेल में बने समोसे मजदूरों को परोसें. व्यापार में चल रही समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए समोसे को हरी चटनी के साथ गरीबों को दें.
धर्म की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
शनि देव की पूजा करें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिवार के दिन श्रद्धा पूर्वक शनि देव की पूजा करना चाहिए और निर्धारित नियमों का पालन करना आवश्यक है. अनुचित कार्यों से दूर रहना चाहिए. शनि देव की पूजा के समय यदि आप उन्हें नीले रंग के पुष्प अर्पित करते हैं, तो इससे शनि देव की कृपा प्राप्त होती है.
इस दिन तेल का दान करें
इस दिन तिल या सरसों का तेल दान करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है. यदि आप इसे विधिपूर्वक करते हैं, तो इसके फलदायी परिणाम देखने को मिलेंगे. इस दिन प्रातःकाल स्नान करने के बाद एक कटोरी में सरसों का तेल लें. उस तेल में अपना चेहरा देखें और फिर उसे किसी जरूरतमंद को दान करें. इससे शनि दोष से मुक्ति मिल सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










