Sawan Maas 2025 Start End Date: सावन कब से शुरू होगा? इस बार 4 या 5 सोमवार

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Sawan 2025

Sawan Maas 2025 Start End Date: सनातन धर्म में सावन के महीने का अत्यधिक महत्व है. इस महीने में भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना करने की परंपरा है. आइए जानते हैं कि सावन का महीना कब से प्रारंभ हो रहा है और सावन सोमवारी व्रत की तिथि के बारे में.

विज्ञापन

Sawan Maas 2025 Start End Date: हिंदू धर्म में सावन का महीना अत्यधिक धार्मिक महत्व रखता है. यह महीना भगवान शिव को समर्पित है. इस माह में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करना बहुत शुभफलदायी माना जाता है. सावन माह को भक्ति, व्रत और पुण्य का प्रतीक माना जाता है. इस दौरान शिव भक्त उपवास रखते हैं, शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं और विशेष पूजा-पाठ करते हैं. मान्यता है कि सोमवार का व्रत करने से विवाह संबंधित समस्याएं दूर होती हैं और जीवन में सुख-शांति आती है. ऐसे में आइए जानते हैं भगवान शिव का प्रिय माह सावन कब से शुरू हो रहा है. यहां जानिए सावन सोमवार की तिथियां…

सावन में कितने सोमवार आएंगे

सावन का महीना 11 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है और इसका समापन 9 अगस्त को होगा. इस बार श्रावण माह में कुल 4 सोमवार आएंगे.

गुरुवार को करें इन चमत्कारी मंत्रों का जाप

  • पहला सोमवार का व्रत 14 जुलाई को रखा जाएगा.
  • दूसरा सोमवार का व्रत 21 जुलाई को होगा.
  • सावन का तीसरा सोमवार का व्रत 28 जुलाई को रखा जाएगा.
  • सावन का चौथा सोमवार का व्रत 04 अगस्त को पड़ेगा.

सावन 2025 पर पड़ा रहा है विशेष संयोग

आपको बता दें कि इस वर्ष सावन के पहले सोमवार को गजानन संकष्टी चतुर्थी का संयोग है, साथ ही शिववास योग भी बन रहा है. इस वर्ष दूसरे सावन में कमिका एकादशी भी आएगी. सावन माह में चार सोमवार व्रत के अलावा हरियाली तीज, रक्षाबंधन और नागपंचमी भी मनाई जाएगी.

सावन का धार्मिक महत्व क्या है

स्कंद पुराण में वर्णित है कि श्रावण मास भगवान शिव के लिए अत्यधिक प्रिय है. प्रत्येक दिन पर्व के समान होता है और इस महीने में नियमित पूजा करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है. यह मान्यता है कि इसी महीने भगवान शिव अपनी पत्नी पार्वती के मायके, अर्थात पृथ्वी पर आए थे, जहां उनका जलाभिषेक कर स्वागत किया गया था.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola