Sawan 2025: शिवभक्ति से झूम उठा देवघर, आकाश गूंजा हर-हर महादेव से

Sawan 2025 in Deoghar Jharkhand
Sawan 2025: सावन की शुरुआत के साथ ही देवघर में शिवभक्ति का अद्भुत उत्सव देखने को मिल रहा है. हर-हर महादेव के जयघोषों से आकाश गूंज उठा है और बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है. मंदिर परिसर भक्ति, उत्साह और आस्था से सराबोर है.
Sawan 2025: श्रावणी मेले के तीसरे दिन बाबा नगरी देवघर पूरी तरह से शिवमय हो गई. सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवरियों ने पूरे शहर को गेरुआ भक्ति में रंग दिया. चारों ओर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष गूंजते रहे और पूरा कांवरिया पथ शिवभक्ति से सराबोर दिखाई दिया. रविवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर में कुल 1,53,394 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया. सुबह 3:05 बजे मंदिर के पट खोले गए, जिसके साथ ही पुरोहित समाज द्वारा कांचा जल पूजा और फिर पुजारी विनोद झा द्वारा दैनिक सरदारी पूजा संपन्न की गई. सुबह 4:00 बजे से आम कांवरियों के लिए जलार्पण प्रारंभ हो गया.
जलार्पण शुरू होने से पहले ही बरमसिया चौक तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग चुकी थीं. जलार्पण प्रारंभ होते ही भीड़ तेजी से बढ़ने लगी और कुछ ही घंटों में लाइन चिल्ड्रेन पार्क तक पहुंच गई. रविवार को भक्तों की कतार लगभग 5 किलोमीटर लंबी रही. मुख्य अरघा से 1,09,856 और बाहा अरघा से 43,538 कांवरियों ने बाबा को जल अर्पित किया. पूरे रूटलाइन को स्पाइरल सिस्टम के माध्यम से व्यवस्थित रूप से संचालित किया जा रहा है. भीड़ नियंत्रण के लिए भारी संख्या में पुलिस बल, दंडाधिकारी और स्वयंसेवक तैनात हैं. जगह-जगह पेयजल, छांव और चिकित्सा शिविरों की भी व्यवस्था की गई है. श्रद्धालुओं को मानसरोवर हनुमान मंदिर से होकर, नेहरू पार्क पंडाल, क्यू कॉम्प्लेक्स, ओवरब्रिज और संस्कार मंडप से होते हुए गर्भगृह तक ले जाया जा रहा है.
सोमवार को पहली सावन सोमवारी है, ऐसे में अनुमान है कि 2 लाख से अधिक कांवरिए जलार्पण करेंगे. रविवार दोपहर बाद से ही श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी थी. वहीं, डाक कांवरियों का बाबा नगरी में आना भी शुरू हो गया है और सोमवार तक करीब 5,000 डाक कांवरियों के पहुंचने की संभावना है.
लेजर शो से मंदिर के गुंबद पर उभरे बाबा बैद्यनाथ के रूप
श्रावणी मेले 2025 में इस बार श्रद्धालुओं को केवल धार्मिक आस्था का अनुभव ही नहीं, बल्कि तकनीक और संस्कृति के अद्भुत संगम की झलक भी देखने को मिल रही है. देवघर के डीसी नमन प्रिवेश लकड़ा श्रद्धालुओं की सुविधा और अनुभव को बेहतर बनाने के लिए हर पहलू पर विशेष ध्यान दे रहे हैं. इसी क्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गुंबद पर लेजर मैपिंग लाइट शो का आयोजन किया जा रहा है, जो कांवरियों और दर्शनार्थियों के लिए एक प्रमुख आकर्षण बन चुका है. रंग-बिरंगी रोशनी और शिव भक्ति से सजे इस दृश्य ने बाबा की नगरी को एक सांस्कृतिक महोत्सव का रूप दे दिया है.
रात के समय जब पूरा शहर रोशनी में नहाया हुआ होता है, उस समय मंदिर प्रांगण में चल रहा यह लेजर शो श्रद्धा और विज्ञान का अनूठा संगम प्रस्तुत करता है. बाबा वैद्यनाथ के विभिन्न स्वरूपों को जब मंदिर की दीवारों पर सजीव रूप में दर्शाया जाता है, तो श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठते हैं. इस शो में दिखाई जाने वाली झलकियां बाबा की महिमा और पौराणिक गाथाओं को संगीतमय अंदाज़ में दर्शाती हैं, जिससे श्रद्धालुओं को एक आध्यात्मिक और दृश्यात्मक आनंद की अनुभूति होती है. जिला और मंदिर प्रशासन द्वारा की गई यह पहल न सिर्फ भक्ति को और गहराई देती है, बल्कि श्रावणी मेले के अनुभव को भी नई ऊंचाइयों पर ले जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










