Sawan 2024: सावन में शिवजी को प्रसन्न करने के लिए शिवपुराण के अनुसार करें ये अचूक उपाय
Published by : Shaurya Punj Updated At : 14 Aug 2024 8:15 PM
Sawan 2024 में शिव पुराण के अनुसार करें ये उपाय
Sawan 2024: सावन में शिवजी को खुश करने के लिए बहुत से उपाय किया जाता है. यहां हम बता रहे हैं शिवपुराण से अनुसार कौन सा अचूक उपाय करें
Sawan 2024: शिवपुराण, हिंदू धर्म के प्रमुख ग्रंथों में से एक है, जो भगवान शिव के जीवन और लीलाओं का वर्णन करता है. इस ग्रंथ में शिव पूजा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई है. शिव भक्तों द्वारा सावन मास में भगवान शिव की पूजा विशेष रूप से की जाती है. शिवपुराण के अनुसार, भगवान शिव की पूजा में विभिन्न प्रकार की वस्तुओं का उपयोग किया जाता है. इन वस्तुओं का चयन व्यक्ति की इच्छा और उपलब्धता पर निर्भर करता है. हालांकि, इन वस्तुओं का धार्मिक महत्व भी होता है. शिव भक्त इन वस्तुओं को भगवान शिव को अर्पित करके उनकी कृपा प्राप्त करने का प्रयास करते हैं.
सावन के महीने में इन सरल उपायों से भक्त भगवान शिव को प्रसन्न कर सकते हैं और उनकी कृपा पा सकते हैं, तो आइए जानते हैं कि ये उपाय कौन से हैं-
शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवपुराण के अनुसार उपाय
चावल चढ़ाना: धन की प्राप्ति के लिए भगवान शिव को चावल चढ़ाएं.
तिल अर्पण: पापों के नाश के लिए तिल चढ़ाएं.
Rakshabandhan 2024: इस दिन मनाया जाता है रक्षाबंधन का त्योहार, जानें इसके पीछे की खास वजह
जौ चढ़ाना: सुख में वृद्धि के लिए जौ अर्पित करें.
गेहूं अर्पण: संतान वृद्धि के लिए गेहूं चढ़ाएं.
भगवान शिव को विभिन्न रस चढ़ाने से मिलने वाले फल
जल चढ़ाना: बुखार से राहत और सुख-संतान की वृद्धि के लिए जल चढ़ाएं.
शक्कर मिला दूध: तेज दिमाग के लिए भगवान शिव को शक्कर मिला दूध चढ़ाएं.
गन्ने का रस: सभी प्रकार के आनंदों की प्राप्ति के लिए शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाएं.
गंगा जल: भोग और मोक्ष की प्राप्ति के लिए गंगा जल चढ़ाएं.
शहद: टीबी रोग से आराम पाने के लिए भगवान शिव का शहद से अभिषेक करें.
गाय का शुद्ध घी: शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए
भगवान शिव का अभिषेक गाय के शुद्ध घी से करें.
भगवान शिव को विभिन्न फूल चढ़ाने से मिलने वाले फल
लाल व सफेद आंकड़े के फूल: मोक्ष की प्राप्ति के लिए चढ़ाएं.
चमेली के फूल: वाहन सुख के लिए चमेली के फूल से पूजा करें.
अलसी के फूल: भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए अलसी के फूल चढ़ाएं.
शमी के पत्ते: मोक्ष प्राप्ति के लिए शमी के पत्तों से पूजा करें.
बेला के फूल: सुंदर और सुशील पत्नी की प्राप्ति के लिए बेला के फूल चढ़ाएं.
जूही के फूल: अन्न की कमी न हो, इसके लिए जूही के फूल से पूजा करें.
कनेर के फूल: नए वस्त्र पाने के लिए भगवान शिव को कनेर के फूल चढ़ाएं.
हरसिंगार के फूल: सुख-सम्पत्ति में वृद्धि के लिए हरसिंगार के फूल अर्पित करें.
धतूरे के फूल: सुयोग्य पुत्र की प्राप्ति के लिए धतूरे के फूल चढ़ाएं.
लाल डंठल वाला धतूरा: यह शिव पूजा में शुभ माना जाता है.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










