Rukmini Ashtami 2024 Vrat: आज रखा जा रहा है रुक्मिणी अष्टमी का व्रत, इस विधि से करें पूजा
Published by : Shaurya Punj Updated At : 23 Dec 2024 12:01 PM
Rukmini Ashtami 2024 Vrat
Rukmini Ashtami 2024 Vrat: धार्मिक परंपरा के अनुसार, रुक्मिणी अष्टमी के दिन व्रत करने और देवी रुक्मिणी की आराधना करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, जिससे वे अपने भक्तों को अन्न, धन, सुख और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती हैं. आज 23 दिसंबर 2024 को रुक्मिणी अष्टमी का व्रत मनाया जा रहा है.
Rukmini Ashtami 2024 Vrat: वैदिक पंचांग के अनुसार, हर वर्ष पौष मास में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रुक्मिणी अष्टमी का उत्सव मनाया जाता है. इसी दिन द्वापर युग में विदर्भ के राजा भीष्मक के घर देवी रुक्मिणी का जन्म हुआ था. नातन धर्म में भगवान श्रीकृष्ण का अत्यधिक महत्व है. उन्हें भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है और वे धैर्य, करुणा और प्रेम के प्रतीक माने जाते हैं. देवी रुक्मिणी, श्रीकृष्ण की प्रमुख पत्नी थीं और उन्हें धन की देवी लक्ष्मी का अवतार समझा जाता है. रुक्मिणी अष्टमी का दिन देवी रुक्मिणी को समर्पित है.
रुक्मिणी अष्टमी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष पौष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी 22 दिसंबर, 2024 को रविवार के दिन दोपहर 02 बजकर 31 मिनट पर प्रारंभ हो चुका है. इस तिथि का समापन आज, 23 दिसंबर, 2024 को सोमवार को शाम 05 बजकर 07 मिनट पर होगा. उदयातिथि के अनुसार, रुक्मिणी अष्टमी का व्रत आज 23 दिसंबर को मनाया जा रहा है.
New Year 2025: नव वर्ष में सबसे पहला आहार ये खाएं, सूर्योदय के समय करें ग्रहण
रुक्मिणी अष्टमी की पूजा की विधि
- रुक्मिणी अष्टमी के दिन प्रातःकाल स्नान आदि से निवृत्त होकर पूजा स्थल पर जाएं.
- वहां भगवान श्रीकृष्ण और माता रुक्मिणी की मूर्तियों को स्थापित करें और उनकी पूजा करें.
- इसके पश्चात, दक्षिणावर्ती शंख से भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी का अभिषेक करें.
- अभिषेक के लिए शंख में केसर मिश्रित दूध का उपयोग करें.
- साथ ही, पंचोपचार विधि से पूजा-अर्चना का आयोजन करें.
- फिर रुक्मिणी देवी को लाल वस्त्र, इत्र, हल्दी और कुमकुम अर्पित करें.
- इसके बाद, दूध, दही, घी और शहद का मिश्रण भगवान को भोग के रूप में अर्पित करें.
- भगवान श्रीकृष्ण के भोग में तुलसी का समावेश अवश्य करें.
धर्म की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










