Ratha Saptami 2026: रथ सप्तमी के दिन करें ये उपाय, भगवान सूर्य होंगे प्रसन्न

रथ सप्तमी उपाय
Ratha Saptami 2026: रथ सप्तमी का दिन सूर्य देव के भक्तों के लिए बेहद खास होता है. यदि आप भगवान सूर्य को प्रसन्न कर उनकी कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस दिन कुछ विशेष उपाय कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि इस दिन किन उपायों को करना फलदायक माना जाता है.
Ratha saptami 2026: रथ सप्तमी भारत में मानाए जाने वाला एक विशेष पर्व है. इस दिन भगवान सूर्य की आराधना की जाती है. यह पर्व हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान सूर्य सात घोड़ों वाले रथ पर सवार होकर पृथ्वी पर अपनी ऊर्जा का संचार करते हैं. मान्यता है कि इस दिन विशेष उपाय करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख, समृद्धि व सफलता का आशीर्वाद देते हैं.
रथ सप्तमी पर करें ये विशेष उपाय
1. जल अर्पण
रथ सप्तमी के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और तांबे के लोटे में जल, लाल फूल और थोड़ा सा रोली डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें. जल अर्पण करते समय सूर्य मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है.
2. सूर्य मंत्र का जाप
इस दिन “ॐ घृणि सूर्याय नमः” मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें. मान्यता है कि इससे आत्मविश्वास बढ़ता है. साथ ही करियर व
स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं.
3. सूर्य नमस्कार
रथ सप्तमी के दिन सूर्य नमस्कार करना विशेष फलदायी माना गया है. इससे शरीर में ऊर्जा का संचार होता है और मानसिक शांति मिलती है.
5. दान-पुण्य
रथ सप्तमी के दिन दान का खास महत्व है. इस दिन जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र, गुड़, गेहूं या लाल रंग की वस्तुओं का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है. इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है.
6. घर में सकारात्मक वातावरण रखें
भजन-कीर्तन करें और घर में साफ-सफाई रखें. इस दिन क्रोध, विवाद और नकारात्मक विचारों से बचना चाहिए.
यह भी पढ़ें: Ratha Saptami 2026: 24 या 25 जनवरी कब है रथ सप्तमी? जानें पूजा की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




