Rashi Parivartan July 2021: इस महीने बुध, सूर्य, शुक्र और मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन, कर्क, सिंह व मिथुन राशि को व्यापार, करियर में होगा जबरदस्त लाभ
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 01 Jul 2021 10:24 AM
Rashi Parivartan 2021 July, Budh, Shukra, Surya, Mangal Rashi Parivartan, Gochar 2021 July, Planetary Transits 2021, Rashifal: जुलाई में बुध, सूर्य, शुक्र व मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन होने वाला है. जुलाई महीना ग्रह-नक्षत्र के लिहाज से बेहद खास होगा. इस माह चतुर्मास भी पड़ रहा है. ऐसी मान्यता है कि इस दौरान सृष्टि का संचालन भगवान शिव करेंगे अन्य देवतागन निद्रा में चले जाएंगे. ग्रहों के राशि परिवर्तन से मेष से मीन तक सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव भी पड़ेगा. आइए जानते हैं कि जुलाई का महीना किन राशिफल वालों के लिए होगा खास...
Rashi Parivartan 2021 July, Budh, Shukra, Surya, Mangal Rashi Parivartan, Gochar 2021 July, Planetary Transits 2021, Rashifal: जुलाई में बुध, सूर्य, शुक्र व मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन होने वाला है. जुलाई महीना ग्रह-नक्षत्र के लिहाज से बेहद खास होगा. इस माह चतुर्मास भी पड़ रहा है. ऐसी मान्यता है कि इस दौरान सृष्टि का संचालन भगवान शिव करेंगे अन्य देवतागन निद्रा में चले जाएंगे. ग्रहों के राशि परिवर्तन से मेष से मीन तक सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव भी पड़ेगा. आइए जानते हैं कि जुलाई का महीना किन राशिफल वालों के लिए होगा खास…
7 जुलाई को बुध ग्रह का राशि परिवर्तन मिथुन राशि में होगा. आपको बता दें कि बुध मिथुन राशि के ही स्वामी ग्रह भी है. ऐसे में स्वराशि में बुध का गोचर मिथुन राशि के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. बुधवार को सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर गोचर होगा जहां 25 जुलाई इसी राशि में बुध विराजमान रहेंगे.
16 जुलाई को सूर्य ग्रहण का राशि परिवर्तन कर्क राशि में होगा. यहां वे 17 अगस्त तक विराजमान रहेंगे. इस दिन शाम 4 बजकर 41 मिनट पर सूर्य गोचर करेंगे. जिसका पूरा लाभ कर्क राशि वालों को होगा. आपको बता दें कि 17 अगस्त के बाद सूर्य सिंह राशि में गोचर कर जाएंगे.
17 जुलाई को शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन सिंह राशि में होगा. इस दिन वे सुबह 9 बजकर 13 मिनट पर गोचर करेंगे. ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है. सिंह राशि में शुक्र 11 अगस्त तक रहेंगे.
Also Read: July 2021 Vrat And Festival: जुलाई में बुध, सूर्य, शुक्र, मंगल ग्रह का राशि परिवर्त्तन, जानें जगन्नाथ रथयात्रा, एकादशी से बकरीद तक पड़ेंगे कई व्रत-त्योहार
20 जुलाई को मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन सिंह राशि में होगा. इस दिन मंगल शाम में 5 बजकर 21 मिनट पर सिंह राशि में विराजमान हो जाएंगे. जहां 6 सितंबर तक रहेंगे. ऐसे में सिंह राशि वालों को करियर-व्यापार में तरक्की मिलेगी.
ग्रहों के राजकुमार बुध का राशि परिवर्त्तन इस महीन में दो बार होगा. 7 जुलाई के बाद 25 जुलाई को वे 11 बजकर 30 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे. जिसके बाद वह 9 अगस्त तक वहीं रहेंगे.
Posted By: Sumit Kumar Verma
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










