ePaper

Raksha Bandhan 2024: भाई-बहन का त्योहार रक्षा बंधन 19 अगस्त को, इस शुभ मुहूर्त में ही बांधें राखी

Updated at : 02 Aug 2024 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
रक्षाबंधन 2024 कब है?

रक्षाबंधन 2024 कब है?

Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन का त्योहार कब है. क्यों मनाया जाता है. इस साल भद्रा कब तक रहेगा. आइए जानते है-

विज्ञापन

Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन का पर्व हिंदू धर्म में बेहद महत्वपूर्ण है. यह त्योहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है. हर साल सावन पूर्णिमा के दिन यह त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं. इस साल रक्षाबंधन 19 अगस्त 2024 दिन सोमवार को मनाया जाएगा. हालांकि, इस बार 1 बजकर 25 मिनट तक भद्राकाल होने के कारण शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 26 मिनट के बाद है. धार्मिक मान्यता है कि भद्राकाल में राखी बांधना शुभ नहीं होता.

कब है रक्षाबंधन

इस साल सावन पूर्णिमा तिथि 18 की मध्य रात्रि मतलब 19 अगस्त को सुबह 2 बजकर 21 मिनट पर आरंभ हो जायेगी और इसका समापन 19 की मध्य रात्रि के बाद मतलब 20 अगस्त की सुबह 12 बजकर 28 मिनट पर होगा. ऐसे में रक्षाबंधन का पर्व 19 अगस्त को मनाया जायेगा. रक्षाबंधन के पीछे कई पौराणिक कथाएं हैं. इनमें से सबसे प्रसिद्ध कथा महाभारत काल की है. कहा जाता है कि जब भगवान कृष्ण कंस से युद्ध कर रहे थे, तब उनकी उंगली कट गई थी. उस समय द्रौपदी ने अपनी साड़ी का एक टुकड़ा फाड़कर भगवान कृष्ण के घाव पर बांधा था, इसके बदले भगवान कृष्ण ने द्रौपदी की रक्षा का वचन दिया था.

आज के समय में भी रक्षाबंधन का महत्व कम नहीं हुआ है. भाई-बहन के बीच का प्यार और विश्वास इस त्योहार के माध्यम से और भी मजबूत होता है. रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाई को मिठाई, उपहार देती हैं और भाई अपनी बहन की खुशी का ख्याल रखने का वादा करते हैं. यह त्योहार परिवार के सदस्यों को एक साथ लाता है और आपसी प्रेम को बढ़ावा देता है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola