करें ये उपाय, श्रीकृष्ण की कृपा से होगी श्रेष्ठ संतान
Published by : Shaurya Punj Updated At : 16 Apr 2026 8:00 PM
गर्भवती महिलाएं अपनाएं ये उपाय
Pregnancy Spiritual Tips: गर्भवती महिलाएं भगवान श्रीकृष्ण की कृपा पाने और संस्कारी संतान के लिए बाल कृष्ण दर्शन, मोर पंख उपाय और संतान गोपाल मंत्र का जाप नियमित रूप से करें.
Pregnancy Spiritual Tips: शादियों का सीजन शुरु हो चुका है और इसके साथ ही कई घरों में नई खुशियों का आगमन भी हो रहा है. विवाह के बाद जब परिवार में संतान की प्रतीक्षा होती है, तब हर माता-पिता यह चाहते हैं कि उनका बच्चा गुणवान, संस्कारी और तेजस्वी हो. खासकर गर्भवती महिलाएं भगवान श्रीकृष्ण जैसे दिव्य गुणों वाली संतान की कामना करती हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कुछ विशेष उपाय अपनाकर गर्भ में पल रहे शिशु पर सकारात्मक और सात्विक प्रभाव डाला जा सकता है.
बाल कृष्ण का दर्शन
गर्भावस्था के दौरान वातावरण और विचारों का गहरा असर बच्चे पर पड़ता है. इसलिए घर में बाल कृष्ण की सुंदर और मनमोहक तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है. सुबह उठते ही सबसे पहले उस तस्वीर का दर्शन करना चाहिए. ऐसा करने से मन में सकारात्मकता आती है और गर्भ में पल रही संतान पर भी अच्छे संस्कारों का प्रभाव पड़ता है.
मोर पंख का उपाय
धार्मिक मान्यता के अनुसार मोर पंख भगवान श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय है. गर्भवती महिलाओं को स्नान के बाद मोर पंख को अपने गर्भ के ऊपर से तीन बार घुमाना चाहिए और मन ही मन भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण करना चाहिए. यह उपाय न केवल गर्भ की सुरक्षा के लिए लाभकारी माना जाता है, बल्कि इससे भगवान की कृपा भी बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.
संतान गोपाल मंत्र का जाप
गर्भावस्था में मंत्र जाप का विशेष महत्व बताया गया है. प्रतिदिन अपनी क्षमता के अनुसार संतान गोपाल मंत्र का जाप करना चाहिए—
ॐ देवकीसुत गोविंद वासुदेव जगत्पते।
देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गतः।।
ये भी पढ़ें: संतान की तरक्की के लिए सरल धार्मिक उपाय, जरूर करें पालन
इस मंत्र का नियमित जाप करने से मन शांत रहता है और भगवान श्रीकृष्ण की विशेष कृपा प्राप्त होती है. साथ ही, गर्भ में पल रहे शिशु पर दिव्य गुणों और संस्कारों का प्रभाव पड़ता है.
गर्भावस्था एक पवित्र और संवेदनशील समय होता है. इस दौरान किए गए छोटे-छोटे धार्मिक उपाय और सकारात्मक सोच, बच्चे के भविष्य को बेहतर बनाने में सहायक हो सकते हैं। श्रद्धा और विश्वास के साथ किए गए ये उपाय मां और बच्चे दोनों के लिए लाभकारी माने जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










