Pradosh Vrat December 2026: दिसंबर में कब-कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत? जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त
भगवान शिव की पूजा करती हुई महिला की सांकेतिक तस्वीर (एआई)
Pradosh Vrat December 2026: दिसंबर में दो प्रदोष व्रत रखे जाएंगे. पहला रवि प्रदोष 6 दिसंबर और दूसरा सोम प्रदोष 21 दिसंबर को पड़ेगा. जानें दोनों व्रतों की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और इस दिन भगवान शिव की पूजा कैसे करें.
Pradosh Vrat December 2026: प्रदोष व्रत भगवान शिव की आराधना को समर्पित है. प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है. सप्ताह के जिस दिन यह व्रत पड़ता है, उसी के आधार पर इसका नाम रखा जाता है.दिसंबर 2026 में दो प्रदोष व्रत रखे जाएंगे. प्रदोष व्रत के दिन शाम के समय प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने का विधान है. धार्मिक मान्यता है कि इस समय भगवान शिव प्रसन्न मुद्रा में रहते हैं. ऐसे में प्रदोष काल में पूजा करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

पहला: रवि प्रदोष व्रत (6 दिसंबर)
दिसंबर महीने का पहला प्रदोष व्रत 6 दिसंबर 2026, रविवार को रखा जाएगा. यह व्रत मार्गशीर्ष महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को पड़ेगा. रविवार के दिन होने के कारण इसे रवि प्रदोष व्रत कहा जाता है.
रवि प्रदोष व्रत 2026 शुभ मुहूर्त
- त्रयोदशी तिथि प्रारंभ: 6 दिसंबर, रात 12:51 बजे
- त्रयोदशी तिथि समाप्त: 7 दिसंबर, रात 2:22 बजे
- प्रदोष काल: शाम 5:03 बजे से 7:27 बजे तक (रांची)
दूसरा: सोम प्रदोष व्रत (21 दिसंबर)
दिसंबर महीने का दूसरा प्रदोष व्रत 21 दिसंबर 2026, सोमवार को रखा जाएगा. यह व्रत मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को पड़ेगा. सोमवार भगवान शिव को समर्पित होता है. इसलिए सोमवार के दिन पड़ने वाले प्रदोष व्रत को सोम प्रदोष व्रत कहा जाता है.
सोम प्रदोष व्रत 2026 शुभ मुहूर्त
- त्रयोदशी तिथि प्रारंभ: 21 दिसंबर, शाम 5:36 बजे
- त्रयोदशी तिथि समाप्त: 22 दिसंबर, दोपहर 2:23 बजे
- प्रदोष काल: शाम 5:36 बजे से 7:32 बजे तक (रांची)
प्रदोष व्रत में कैसे करें भगवान शिव की पूजा?
प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा प्रदोष काल में की जाती है. यह समय सूर्यास्त के आसपास का होता है. इस दिन सुबह स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें और भगवान शिव का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें. दिनभर अपनी सामर्थ्य के अनुसार उपवास रखें. शाम को पूजा से पहले स्नान करें और पूजा स्थल को साफ करें.
प्रदोष काल में भगवान शिव का ध्यान करके पूजा शुरू करें. शिवलिंग पर सबसे पहले जल या गंगाजल अर्पित करें. इसके बाद दूध या पंचामृत से अभिषेक कर सकते हैं. अभिषेक के बाद शिवलिंग पर फिर से शुद्ध जल चढ़ाएं. भगवान शिव को बेलपत्र, सफेद फूल, चंदन और अक्षत अर्पित करें. इसके बाद धूप और दीप जलाकर भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें.
पूजा के दौरान भगवान शिव के मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है. इसके बाद प्रदोष व्रत की कथा सुनें या पढ़ें. भगवान शिव को फल और मिठाई का भोग लगाएं. अंत में भगवान शिव की आरती करें.
ये भी पढ़ें: Margashirsha 2026 Puja Vidhi: मार्गशीर्ष में श्रीकृष्ण की पूजा क्यों है खास? जानें अभिषेक से लेकर भोग तक के नियम
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए